होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

आपरेशन में लापरवाही :प्रसूति ऑपरेशन के दौरान पेशाब की थैली कटने का दावा, लंबे इलाज के बाद भी नहीं मिला न्याय, जिलाधिकारी से लगाई गुहार

आपरेशन में लापरवाही :प्रसूति ऑपरेशन के दौरान पेशाब की थैली कटने का दावा, लंबे इलाज के बाद भी नहीं मिला न्याय, जिलाधिकारी से लगाई गुहार

7:04 AM, Aug 8, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

आपरेशन में लापरवाही :प्रसूति ऑपरेशन के दौरान पेशाब की थैली कटने का दावा, लंबे इलाज के बाद भी नहीं मिला न्याय, जिलाधिकारी से लगाई गुहार
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

ऑपरेशन में लापरवाही का आरोप, महिला ने जिलाधिकारी से लगाई न्याय की गुहारसोनभद्र, 8 अगस्त 2026। रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र के ग्राम परासी पांडेय निवासी सुनीता पांडेय पत्नी राजीव देव पांडेय ने एक निजी अस्पताल में प्रसूति ऑपरेशन के दौरान चिकित्सकीय लापरवाही का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी सोनभद्र से मामले की उच्चस्तरीय जांच कराकर न्याय दिलाने की मांग की है।जिलाधिकारी को दिए गए प्रार्थना पत्र के अनुसार, महिला ने बताया कि वह 25 सितंबर 2025 को सोनभद्र के कथरी स्थित उपकार हॉस्पिटल एंड मल्टी स्पेशियलिटी आयुर्वेदिक पंचकर्म एवं न्यूरोसर्जरी सेंटर में बच्चेदानी के ऑपरेशन के लिए भर्ती हुई थीं। प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया गया है कि डॉक्टर की देखरेख में हुए ऑपरेशन के दौरान लापरवाही एवं गलत ऑपरेशन के कारण उनकी पेशाब की थैली कट गई, जिसके बाद लगातार पेशाब निकलने की समस्या शुरू हो गई।आवेदन के मुताबिक, इसके बाद महिला को लंबे समय तक शारीरिक परेशानी का सामना करना पड़ा और आगे का उपचार बीएचयू अस्पताल में कराना पड़ा। उपचार के दौरान उन्हें शारीरिक परेशानी के साथ आर्थिक कठिनाइयों का भी सामना करना पड़ा।महिला का आरोप है कि मामले को लेकर उनके द्वारा थाना कोतवाली रॉबर्ट्सगंज में भी न्याय की गुहार लगाई गई, लेकिन अभी तक उन्हें न्याय नहीं मिल सका है। प्रार्थना पत्र में कहा गया है कि समस्या बढ़ती जा रही है और वह न्याय के लिए अधिकारियों के समक्ष अपनी शिकायत लेकर पहुंची हैं।3 अगस्त 2026 को दिए गए प्रार्थना पत्र में सुनीता पांडेय ने जिलाधिकारी से पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई तथा उन्हें न्याय दिलाने की मांग की है।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions