होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

जुगैल में बदलेगी नेटवर्क की तस्वीर, पिपरा-गरदा-जोरावा में लगेंगे तीन नए 4जी टॉवर

जुगैल में बदलेगी नेटवर्क की तस्वीर, पिपरा-गरदा-जोरावा में लगेंगे तीन नए 4जी टॉवर

4:18 PM, Aug 9, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

जुगैल में बदलेगी नेटवर्क की तस्वीर, पिपरा-गरदा-जोरावा में लगेंगे तीन नए 4जी टॉवर
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


डीएम की पहल पर बीएसएनएल ने दी मंजूरी, जुगैल ग्राम पंचायत में अब होंगे कुल पांच मोबाइल टॉवरसोनभद्र। दूरस्थ जुगैल क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही मोबाइल नेटवर्क की समस्या अब दूर होने की उम्मीद जगी है। केंद्र और प्रदेश सरकार की पहल, जनप्रतिनिधियों के प्रयास तथा जिला प्रशासन की सक्रियता से जुगैल क्षेत्र के पिपरा, गरदा और जोरावा में बीएसएनएल के तीन नए 4जी मोबाइल टॉवर स्थापित किए जाएंगे। जिलाधिकारी के निर्देश पर टॉवर स्थापना की प्रक्रिया तेज कर दी गई है और जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होने की संभावना है।जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने बताया कि भौगोलिक दृष्टि से विस्तृत ग्राम पंचायत जुगैल में लंबे समय से मोबाइल नेटवर्क की समस्या बनी हुई थी। ग्रामीणों को सामान्य मोबाइल कॉल से लेकर इंटरनेट सेवाओं तक के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। समस्या के स्थायी समाधान के लिए बीएसएनएल के उच्चाधिकारियों से समन्वय स्थापित कर क्षेत्र की भौगोलिक परिस्थितियों और नेटवर्क की जरूरत से अवगत कराया गया।उन्होंने बताया कि सामान्य व्यवस्था के तहत एक ग्राम पंचायत में अधिकतम दो टॉवर लगाने का प्रावधान है, लेकिन जुगैल की विशेष परिस्थितियों को देखते हुए अतिरिक्त टॉवर लगाने की स्वीकृति प्राप्त की गई। अब पिपरा, गरदा और जोरावा में तीन नए 4जी टॉवर लगाए जाएंगे। इन टॉवरों की स्थापना के बाद जुगैल ग्राम पंचायत में कुल पांच मोबाइल टॉवर हो जाएंगे।जिले में 28 नए टॉवरों की दिशा में बढ़ा कदमजिलाधिकारी ने बताया कि जिले के नेटवर्क विहीन क्षेत्रों में संचार सुविधाओं के विस्तार के लिए पूर्व में 25 मोबाइल टॉवर स्वीकृत किए गए थे। इनमें से 21 टॉवरों की स्थापना का कार्य शुरू हो चुका है। वहीं, तीन टॉवर वन विभाग से संबंधित औपचारिकताओं के कारण लंबित हैं, जिन पर भी प्रक्रिया पूरी होते ही काम शुरू कराया जाएगा।जुगैल के लिए तीन अतिरिक्त टॉवरों की स्वीकृति मिलने के बाद जनपद में नेटवर्क विहीन क्षेत्रों के लिए स्वीकृत नए मोबाइल टॉवरों की संख्या 28 हो गई है। प्रशासन का मानना है कि इन टॉवरों की स्थापना से ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल कनेक्टिविटी मजबूत होगी और लोगों को इंटरनेट आधारित सेवाओं का लाभ आसानी से मिल सकेगा।शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य और सरकारी योजनाओं तक आसान होगी पहुंचमोबाइल नेटवर्क की कमी के कारण जुगैल क्षेत्र के ग्रामीणों को वर्षों से अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। विद्यार्थियों को ऑनलाइन पढ़ाई और डिजिटल शैक्षणिक सामग्री तक पहुंचने में परेशानी होती थी। वहीं, आपात स्थिति में पुलिस, एंबुलेंस अथवा परिजनों से तत्काल संपर्क करना भी कई बार मुश्किल हो जाता था।नए 4जी टॉवर शुरू होने के बाद ग्रामीणों को ऑनलाइन शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं, बैंकिंग, डिजिटल भुगतान, ऑनलाइन आवेदन, ई-गवर्नेंस और सरकारी योजनाओं की जानकारी तक बेहतर पहुंच मिलने की उम्मीद है। किसानों, युवाओं और स्थानीय कारोबारियों को भी इंटरनेट आधारित सेवाओं का लाभ मिलेगा।ग्रामीणों का कहना है कि मोबाइल नेटवर्क की सुविधा उनकी लंबे समय से चली आ रही मांग रही है। टॉवर स्थापित होने से क्षेत्र में संचार व्यवस्था मजबूत होने के साथ ही जुगैल के गांवों को डिजिटल सेवाओं और विकास की मुख्यधारा से जोड़ने में मदद मिलेगी।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions