1 अगस्त से लागू होगी नई सर्किल रेट मूल्यांकन सूची, 21 जुलाई तक दर्ज कराएं सुझाव व आपत्तियां
1 अगस्त से लागू होगी नई सर्किल रेट मूल्यांकन सूची, 21 जुलाई तक दर्ज कराएं सुझाव व आपत्तियां
8:43 PM, Jul 14, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

सोनभद्र। जनपद में वर्ष 2026-27 की प्रस्तावित नई मूल्यांकन सूची (सर्किल रेट) तैयार कर ली गई है। उपजिलाधिकारियों एवं उपनिबंधकों द्वारा संशोधन, परिवर्तन एवं विलोपन संबंधी प्रस्ताव जिलाधिकारी चर्चित गौड़ को उपलब्ध करा दिए गए हैं।
प्रस्तावित मूल्यांकन सूची खसरा संख्या आधारित अद्यतन अभिलेखों, भूमि की वास्तविक उपयोगिता तथा प्रचलित बाजार दरों को ध्यान में रखते हुए तैयार की गई है, जिससे संपत्तियों का मूल्यांकन अधिक यथार्थपरक एवं पारदर्शी बनाया जा सके।
जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने प्रस्तावित मूल्यांकन सूची पर आमजन, जनप्रतिनिधियों एवं अन्य हितधारकों से 21 जुलाई तक सुझाव एवं आपत्तियां आमंत्रित की हैं। उन्होंने कहा कि प्राप्त सभी सुझावों एवं आपत्तियों का परीक्षण कर आवश्यकतानुसार संशोधन किया जाएगा, ताकि अंतिम सूची अधिक व्यवहारिक एवं जनहितकारी हो।
निर्धारित अवधि में प्राप्त सुझावों के निस्तारण के बाद अंतिम मूल्यांकन सूची को स्वीकृति प्रदान की जाएगी और इसे 1 अगस्त 2026 से जनपद में प्रभावी कर दिया जाएगा। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि प्रस्तावित सर्किल रेट का अवलोकन कर समय सीमा के भीतर अपने सुझाव एवं आपत्तियां संबंधित कार्यालय में दर्ज कराएं। :::
यह भी पढ़ें






