होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

रजखड़ गांव में मिला नवजात शिशु, चाइल्ड केयर यूनिट की टीम ने किया रेस्क्यू

दुद्धी (सोनभद्र)। दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के रजखड़ गांव में उस समय सनसनी फैल गई जब गांव के समीप एक नवजात शिशु मिलने की सूचना ग्रामीणों को मिली। नवजात के मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और इसकी सूचना तत्काल संबंधित अधिकारियों को दी गई।

4:49 PM, Sep 16, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

रजखड़ गांव में मिला नवजात शिशु, चाइल्ड केयर यूनिट की टीम ने किया रेस्क्यू
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क




दुद्धी (सोनभद्र)। दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के रजखड़ गांव में उस समय सनसनी फैल गई जब गांव के समीप एक नवजात शिशु मिलने की सूचना ग्रामीणों को मिली। नवजात के मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और इसकी सूचना तत्काल संबंधित अधिकारियों को दी गई।सूचना प्राप्त होते ही चाइल्ड केयर यूनिट की टीम मौके पर पहुंची और नवजात शिशु को अपने संरक्षण में लेकर सुरक्षित रेस्क्यू किया। टीम द्वारा शिशु की स्वास्थ्य स्थिति की जांच कराते हुए आवश्यक देखभाल की व्यवस्था की गई।बताया जा रहा है कि नवजात को सुरक्षित स्थान पर भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित विभाग और पुलिस प्रशासन भी सक्रिय हो गया है। नवजात को वहां किसने छोड़ा और इसके पीछे क्या परिस्थितियां रहीं, इसकी जांच की जा रही है।चाइल्ड केयर यूनिट की टीम अग्रिम विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है। पुलिस और संबंधित विभाग मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रहे हैं ताकि नवजात के परिजनों का पता लगाया जा सके तथा आवश्यक कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।इस घटना से क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं और स्थानीय लोग नवजात के सुरक्षित होने पर संतोष जता रहे हैं।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions