होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

नगर पंचायत चुर्क में अब छुट्टा पशुओं पर लगेगी लगाम, अभियान शुरू

नगर पंचायत चुर्क में अब छुट्टा पशुओं पर लगेगी लगाम, अभियान शुरू

8:54 PM, Jul 19, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Sanjay singh

नगर पंचायत चुर्क में अब छुट्टा पशुओं पर लगेगी लगाम, अभियान शुरू
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क





चुर्क, सोनभद्र। नगर पंचायत चुर्क में सड़कों पर घूम रहे छुट्टा पशुओं की समस्या से निपटने के लिए नगर पंचायत प्रशासन ने विशेष अभियान शुरू कर दिया है। इसके लिए नगर पंचायत में बाकायदा लाउडीस्पीकर से जनता के बीच में सूचना प्रसारित कराया इस अभियान के तहत मुख्य मार्गों, बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर घूम रहे छुट्टा पशुओं को पकड़कर पशु पालकों पर जुर्माना लगाया जाये गाअधिशासी अधिकारी अमित कुमार सरोज ने बताया कि छुट्टा पशुओं के कारण आए दिन सड़क दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है और यातायात भी प्रभावित होता है पशुपालकों से अपील की है कि वे अपने पशुओं को खुले में न छोड़ें। यदि किसी का पशु सड़कों पर घूमता हुआ पाया गया तो संबंधित पशुपालक के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी तथा जिनका भी पशु पकड़ा जाएगा उनके ऊपर₹1000 जुर्माने के तौर पर लगाया जाएगानगर पंचायत का कहना है कि यह अभियान लगातार चलाया जाएगा, ताकि नगर क्षेत्र को छुट्टा पशुओं से मुक्त कर नागरिकों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions