Obra:मालगाड़ी की चपेट में आने से बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, शिनाख्त में जुटी पुलिस
ओबरा (सोनभद्र)। स्थानीय ओबरा थाना क्षेत्र के सेक्टर-10 स्थित रेलवे लाइन पर बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। मालगाड़ी की चपेट में आने से एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया
3:28 PM, Oct 28, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Anil Kumar agrahari

सेक्टर-10 रेलवे लाइन पर बुधवार सुबह हुआ हादसा, घटना से क्षेत्र में मचा हड़कंप
ओबरा (सोनभद्र)। स्थानीय ओबरा थाना क्षेत्र के सेक्टर-10 स्थित रेलवे लाइन पर बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। मालगाड़ी की चपेट में आने से एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया।मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह करीब 10:30 बजे रेलवे लाइन पर बुजुर्ग व्यक्ति मालगाड़ी की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई में जुट गई।फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस मृतक की शिनाख्त कराने के प्रयास में जुटी हुई है। घटना के संबंध में पुलिस द्वारा आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
यह भी पढ़ें






