होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष के जन्मदिन पर व्यापारियों ने किया पौधरोपण, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

प्रदेश अध्यक्ष के जन्मदिन पर व्यापारियों ने किया पौधरोपण, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

4:26 PM, Aug 9, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

प्रदेश अध्यक्ष के जन्मदिन पर व्यापारियों ने किया पौधरोपण, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क



जिलाध्यक्ष कौशल शर्मा बोले- वृक्ष बचेंगे तो जीवन और प्रकृति बचेगी
सोनभद्र, 9 अगस्त। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन सोनभद्र के पदाधिकारियों ने रविवार को लोढ़ी स्थित खुशबू बाग नर्सरी में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष नितिन अग्रवाल के जन्मदिन के अवसर पर पौधरोपण किया। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने “वृक्ष बचेंगे तो जीवन बचेगा, प्रकृति बचेगी तो भविष्य बचेगा” का संदेश देते हुए पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
संगठन के जिलाध्यक्ष कौशल शर्मा ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष का जन्मदिन केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं, बल्कि एक सुंदर संकल्प को धरती पर रोपित करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि वृक्ष केवल मिट्टी में लगाया गया पौधा नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए छोड़ी गई जीवन की अमूल्य विरासत है। आज लगाया गया पौधा भविष्य में राहगीरों को छाया, पक्षियों को आश्रय और वातावरण को शुद्ध वायु देने के साथ धरती को हरित आभा प्रदान करेगा।
उन्होंने कहा कि जन्मदिन को किसी भौतिक उपहार से मनाने की अपेक्षा पौधरोपण के माध्यम से प्रकृति, पर्यावरण और समाज की सेवा से जोड़ना आयोजन की सबसे बड़ी सार्थकता है।
सामाजिक सरोकारों में व्यापारियों की भागीदारी जरूरी
जिलाध्यक्ष कौशल शर्मा ने कहा कि व्यापारी समाज केवल व्यापार और आर्थिक गतिविधियों तक सीमित नहीं है। व्यापारी समाज की धड़कन हैं और सामाजिक सरोकारों में उनकी भागीदारी नैतिक जिम्मेदारी भी है। संगठन व्यापारियों के हितों के साथ-साथ समाज और राष्ट्रहित से जुड़े कार्यों में भी अपनी भूमिका निभाता रहा है।
उन्होंने कहा कि सोनभद्र प्राकृतिक संपदा से समृद्ध जनपद है। यहां की हरियाली, पहाड़, वन और जलस्रोत जिले की पहचान हैं। ऐसे में विकास के साथ प्रकृति के संरक्षण की जिम्मेदारी भी बढ़ जाती है।
उन्होंने संगठन के पदाधिकारियों और व्यापारी बंधुओं से अपील की कि केवल पौधे लगाकर जिम्मेदारी पूरी न समझें, बल्कि उनकी नियमित देखभाल भी करें। उन्होंने कहा, “आइए संकल्प लें कि एक पौधा लगाएंगे, एक वृक्ष बचाएंगे और आने वाली पीढ़ियों के लिए हरा-भरा सोनभद्र बनाएंगे।”
पौधरोपण कार्यक्रम में प्रीतपाल सिंह, शरद जायसवाल, राजेश जायसवाल, नागेंद्र मोदनवाल, दीप सिंह पटेल, अभिषेक केसरी, पंकज कनोडिया, अभिषेक साहू, अमित अग्रवाल, जसकीरत सिंह, सूर्या जायसवाल, विनय जायसवाल समेत संगठन के पदाधिकारी और व्यापारी मौजूद रहे।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions