महाविद्यालय में सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के तहत जागरूकता हेतु भाषण क्विज प्रतियोगिता का आयोजन.
यातायात नियमों एवं सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने के उद्देश्य से भाषण एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
sonebhadra
7:26 PM, Nov 19, 2026
Share:
Edited By: U. Gupta , Reported By: जितेंद्र चंद्रवंशी ब्यूरो चीफ सोनभद्र

यातायात नियमों एवं सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने के उद्देश्य से भाषण एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
दुद्धी सोनभद्र महाविद्यालय में दिनांक 16 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक आयोजित सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के अंतर्गत विद्यार्थियों में यातायात नियमों एवं सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने के उद्देश्य से भाषण एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने ‘सड़क सुरक्षा–जीवन रक्षा’ विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किए। इसमें अर्पिता तिवारी(बी.एससी. तृतीय सेमेस्टर)ने प्रथम, मनीषा गौतम (बी.एससी. तृतीय सेमेस्टर) ने द्वितीय तथा शबाना परवीन (बी. ए तृतीय सेमेस्टर)ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी क्रम में आयोजित क्विज प्रतियोगिता में सिम्मी अग्रहरि (एम.ए. प्रथम सेमेस्टर) ने प्रथम, शबाना परवीन (बी.ए. तृतीय सेमेस्टर) ने द्वितीय तथा दीप्ति भारद्वाज (बी.एससी. प्रथम सेमेस्टर) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य श्री राजेश भारती ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। यातायात नियमों का पालन करके सड़क दुर्घटनाओं को काफी हद तक रोका जा सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वयं जागरूक रहने तथा समाज में भी सड़क सुरक्षा का संदेश प्रसारित करने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संयोजन सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के नोडल अधिकारी श्री मिथिलेश कुमार गौतम द्वारा किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के डॉ. अजय कुमार, डॉ. राकेश कौन्नौजिया, श्री राजेश यादव, श्री सचिन विश्वकर्मा, श्रीमती अंकिता चंद्र, डॉ. प्रियंका जायसवाल एवं कर्मचारी गण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें






