होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

डॉ अम्बेडकर प्रतिमा खंडित करने से आक्रोश, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

सोनभद्र: राबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र के ग्राम निपराज में बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा खंडित किए जाने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर भीम आर्मी भारत एकता मिशन ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

1:54 PM, Aug 30, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

डॉ अम्बेडकर प्रतिमा खंडित करने से आक्रोश, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

 डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा खंडित करने का आरोप, भीम आर्मी ने की आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग

सोनभद्र/राबर्ट्सगंज। राबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र के ग्राम निपराज में बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा खंडित किए जाने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर भीम आर्मी भारत एकता मिशन ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।ज्ञापन के मुताबिक, 29 और 30 अगस्त की मध्य रात्रि अराजक तत्वों द्वारा डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किया गया।

आरोप है कि प्रतिमा का सिर गायब कर दिया गया। संगठन ने घटना को गंभीर और समाज की भावनाओं को आहत करने वाला बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।ज्ञापन में कहा गया है कि सोनभद्र में इससे पहले भी प्रतिमाओं को नुकसान पहुंचाने की घटनाएं सामने आती रही हैं। संगठन ने ग्राम सिकरवार, सीरिसिया ठकुराई, पापी, कुलडोमर, जिजार सहित अन्य स्थानों पर हुई ऐसी घटनाओं की भी समीक्षा कर पूर्व में की गई कार्रवाई की सार्वजनिक जानकारी देने की मांग की है।

विज्ञापन

आठ सूत्रीय मांगें रखीं

भीम आर्मी ने प्रशासन के सामने आठ प्रमुख मांगें रखी हैं। इनमें आरोपियों की पहचान कर तत्काल गिरफ्तारी, घटना की गंभीरता के अनुरूप मुकदमा दर्ज कर प्रभावी कार्रवाई, प्रतिमा का सिर बरामद कर उसे सम्मानजनक स्थिति में पुनर्स्थापित करना और निष्पक्ष व समयबद्ध जांच शामिल हैं।इसके अलावा संगठन ने संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी, प्रकाश व्यवस्था और नियमित पुलिस गश्त बढ़ाने तथा जिले में महापुरुषों और सामाजिक न्याय के प्रतीकों की प्रतिमाओं की सुरक्षा के लिए ठोस व्यवस्था करने की मांग की है।

विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया है कि बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर केवल किसी एक वर्ग के महापुरुष नहीं, बल्कि भारतीय संविधान और सामाजिक न्याय के महत्वपूर्ण प्रतीक हैं। संगठन ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई कर लोगों का कानून-व्यवस्था पर विश्वास बनाए रखने की अपील की है।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions