होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

हिंदुआरी पुल के पास दर्दनाक सड़क हादसा: बाइक सवार की मौत, साथी गंभीर घायल

हिंदुआरी पुल के पास दर्दनाक सड़क हादसा: बाइक सवार की मौत, साथी गंभीर घायल

7:07 AM, Jun 26, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

हिंदुआरी पुल के पास दर्दनाक सड़क हादसा: बाइक सवार की मौत, साथी गंभीर घायल
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के हिंदुआरी पुल के समीप गुरुवार को हुए सड़क हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा वाराणसी-शक्तिनगर मुख्य मार्ग पर बेलन नदी पुल के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से हुआ।जानकारी के अनुसार, रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के नरोखर गांव निवासी मुन्ना (48) अपने साथी बबुन्दर (50) निवासी खचार गांव के साथ बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद दोनों सड़क पर गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े।स्थानीय लोगों की सूचना पर दोनों को तत्काल मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मुन्ना को मृत घोषित कर दिया। वहीं बबुन्दर का उपचार मेडिकल कॉलेज में जारी है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।घटना के बाद कुछ देर तक टेंपो से टक्कर की चर्चा होती रही, लेकिन घटनास्थल की स्थिति को देखते हुए पुलिस किसी भारी वाहन की टक्कर की आशंका जता रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है।रॉबर्ट्सगंज कोतवाल रामस्वरूप वर्मा ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions