घोरावल सम्मेलन में पल्लवी पटेल बोलीं— बूथ मजबूत होगा तो चुनाव मजबूत होगा
घोरावल सम्मेलन में पल्लवी पटेल बोलीं— बूथ मजबूत होगा तो चुनाव मजबूत होगा
9:35 PM, Jul 19, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

:सोनभद्र के घोरावल नगर स्थित एक निजी मैरिज हॉल में रविवार को अपना दल कमेरावादी का विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन की मुख्य अतिथि विधायक पल्लवी पटेल ने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।कार्यक्रम का शुभारंभ पल्लवी पटेल और जिलाध्यक्ष रामधनी ने पार्टी के संस्थापक स्वर्गीय सोनेलाल पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर किया।अपने संबोधन में पल्लवी पटेल ने कहा कि संगठन की मजबूती बूथ स्तर से शुरू होती है, इसलिए सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर पार्टी को मजबूत करें। उन्होंने कहा कि अपना दल कमेरावादी कामगारों, मजदूरों, दलितों, शोषितों और किसानों के अधिकारों की लड़ाई लड़ने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने आरोप लगाया कि आज गरीबों और मजदूरों की आवाज दबाई जा रही है तथा लोकतांत्रिक मूल्यों पर संकट है।कार्यक्रम का संचालन पार्टी के महामंत्री सुनील कुमार ने किया। सम्मेलन में किसान संघ के प्रदेश अध्यक्ष राजेश पटेल, सत्यनारायण मौर्य, विष्णु प्रसाद, सुरेश कुमार, रमाशंकर, मिथिलेश पटेल, सुरजीत पटेल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें






