होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

सोनभद्र के अरंगी में बनेगा पंचायत उत्सव भवन, 1.41 करोड़ रुपये की मिली स्वीकृति

सोनभद्र के अरंगी में बनेगा पंचायत उत्सव भवन, 1.41 करोड़ रुपये की मिली स्वीकृति

8:17 PM, Aug 6, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

सोनभद्र के अरंगी में बनेगा पंचायत उत्सव भवन, 1.41 करोड़ रुपये की मिली स्वीकृति
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क



:सोनभद्र की ग्राम पंचायतों में आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने विकास खंड रॉबर्ट्सगंज की ग्राम पंचायत अरंगी में पंचायत उत्सव भवन के निर्माण के लिए 1.41 करोड़ रुपये की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।
जनपद सोनभद्र के विकास खंड रॉबर्ट्सगंज अंतर्गत ग्राम पंचायत अरंगी में पंचायत उत्सव भवन के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए 141 लाख रुपये (1.41 करोड़ रुपये) की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी है।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि निर्माण कार्य शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पूर्ण पारदर्शिता, उच्च गुणवत्ता और निर्धारित समय-सीमा के भीतर कराया जाए। उन्होंने कार्यस्थल पर सूचना बोर्ड स्थापित करने तथा निर्माण कार्य के प्रारंभ, मध्य और अंतिम चरण की जियो-टैगिंग सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए हैं।
इसके साथ ही संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति का नियमित अभिलेखीकरण करने तथा स्वीकृत डीपीआर और तकनीकी मानकों के अनुसार ही कार्य कराने के निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी ने चेतावनी दी कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर संबंधित संस्था एवं अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करते हुए नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने कहा कि पंचायत उत्सव भवन का निर्माण शासन की मंशा के अनुरूप निर्धारित समय-सीमा में पूरा किया जाए, ताकि ग्राम पंचायत स्तर पर सामाजिक, सांस्कृतिक और प्रशासनिक गतिविधियों के संचालन के लिए आधुनिक एवं सुव्यवस्थित भवन उपलब्ध कराया जा सके।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions