सोनभद्र डांडिया नाइट 3.0 में देर रात तक झूमे प्रतिभागी, पारंपरिक वेशभूषा में बिखेरी छटा
सोनभद्र। तरुण महिला केसरवानी क्लब की ओर से बुधवार देर शाम सिविल लाइन जाम रोड स्थित एक होटल परिसर में सोनभद्र डांडिया नाइट 3.0 का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिला और पुरुष प्रतिभागियों ने भजन और फिल्मी गीतों की धुन पर देर रात तक जमकर डांडिया खेला। रंग-बिरंगी पारंपरिक वेशभूषा में सजे प्रतिभागियों ने डांडिया स्टिक के साथ आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर समारोह में चार चांद लगा दिए
6:27 AM, Oct 24, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

सोनभद्र। तरुण महिला केसरवानी क्लब की ओर से बुधवार देर शाम सिविल लाइन जाम रोड स्थित एक होटल परिसर में सोनभद्र डांडिया नाइट 3.0 का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिला और पुरुष प्रतिभागियों ने भजन और फिल्मी गीतों की धुन पर देर रात तक जमकर डांडिया खेला। रंग-बिरंगी पारंपरिक वेशभूषा में सजे प्रतिभागियों ने डांडिया स्टिक के साथ आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर समारोह में चार चांद लगा दिए। पूरे आयोजन के दौरान उत्साह, उमंग और उल्लास का माहौल बना रहा।
विज्ञापन
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में सदर विधायक भूपेश चौबे,नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद, विशिष्ट अतिथि भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व अध्यक्ष पुष्पा सिंह और आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि रूबी प्रसाद ने कहा कि इस तरह के सांस्कृतिक आयोजन युवा पीढ़ी को भारतीय संस्कृति और सभ्यता से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। ऐसे कार्यक्रम न केवल हमारी सांस्कृतिक विरासत को जीवंत बनाए रखते हैं, बल्कि आपसी मेल जोल और सामाजिक सौहार्द को भी बढ़ावा देते हैं।
यह भी पढ़ें
कार्यक्रम में आरजे महिमा और एंकर वर्षा ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से समां बांधा। वहीं, तनू रावत की प्रस्तुति ने भी लोगों का ध्यान आकर्षित किया। पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाओं ने चनिया-चोली और पुरुषों ने कुर्ता-पायजामा पहनकर डांडिया की आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। भक्ति गीतों से लेकर फिल्मी धुनों तक, प्रतिभागियों ने अपनी नृत्य कला और उत्साह से दर्शकों का मनोरंजन किया।
विज्ञापन
डांडिया नाइट के दौरान प्रतिभागियों ने पारंपरिक नृत्य के माध्यम से भारतीय लोक संस्कृति की खूबसूरत झलक पेश की। आयोजन का उद्देश्य सांस्कृतिक परंपराओं को प्रोत्साहित करने के साथ ही लोगों को उत्सव के माध्यम से एक मंच पर जोड़ना रहा।
इस मौके पर तरुण महिला केसरवानी क्लब की अध्यक्ष श्वेता केसरी, शालिनी केसरी, बिना केसरी, आशीष केसरी, बालद केशरी, निखिल केसरी, विशाल जायसवाल, डॉ. अनुपमा सिंह, डॉ. लक्ष्मी और सौरभ अग्रवाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।






