पतंजलि परिवार रेणुकूट ने जड़ी बूटी दिवस का किया भव्य आयोजन
पतंजलि परिवार रेणुकूट ने जड़ी बूटी दिवस का किया भव्य आयोजन
6:00 PM, Aug 5, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

रेणुकूट, आज दिनांक 4 अगस्त 2026 को पतंजलि परिवार रेणुकूट सोनभद्र द्वारा महर्षि दयानंद सरस्वती इंटर कॉलेज प्रांगण में आयुर्वेद शिरोमणि आचार्य बालकृष्ण जी महाराज का जन्म दिवस 4 अगस्त को जड़ी बूटी दिवस के रूप में मनाया गया ।इस कार्यक्रम का शुभारंभ यज्ञ हवन के साथ हुआ । आचार्य बालकृष्ण जी महाराज को लोग चंदन लगाकर उनके चरणों में शीश नवाया । इस कार्यक्रम की अध्यक्षता पतंजलि जिला मुख्य संरक्षक श्रीमान बाबूजी श्री साधु सिंह जी ने किया। कार्यक्रम का संचालन पतंजलि जिला महामंत्री विनोद कुमार शर्मा ने किया। इस अवसर पर पूर्णकालीक के सेवा ब्रती श्री राज नारायण योगी जी, पतंजलि तहसील प्रभारी रामनारायण गुप्ता , युवा भारत तहसील प्रभारी मिथिलेश सिंह, महेंद्र नाथ आर्य, नंदलाल, दिनेश प्रसाद,दयाराम, मनोज आदि लोगों ने जड़ी बूटी के बारे में विस्तृत जानकारी दी और जड़ी बूटी का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में मिडिया से प्रेम चंद शर्मा को पतंजलि अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया।
यह भी पढ़ें






