होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

बारावफात को लेकर पीस कमेटी की बैठक, एसडीएम ने दिए दिशा-निर्देश

दुद्धी (सोनभद्र)। बारावफात पर्व को लेकर कस्बा चौकी दुद्धी परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी दुद्धी अशोक कुमार गुप्ता ने की। इस दौरान प्रशासन एवं पुलिस अधिकारियों ने पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

7:03 AM, Aug 25, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Jitendra Kumar chandrwanshi

बारावफात को लेकर पीस कमेटी की बैठक, एसडीएम ने दिए दिशा-निर्देश
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

दुद्धी में परंपरागत एवं शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने की अपील।
दुद्धी (सोनभद्र)। बारावफात पर्व को लेकर कस्बा चौकी दुद्धी परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी दुद्धी अशोक कुमार गुप्ता ने की। इस दौरान प्रशासन एवं पुलिस अधिकारियों ने पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक में बारावफात के अवसर पर निकलने वाले जुलूस को लेकर पूर्व सदर फतेह मोहम्मद खान ने कार्यक्रम की रूपरेखा एवं परंपरागत स्वरूप के बारे में एसडीएम तथा स्थानीय नवागत प्रभारी निरीक्षक कोतवाली दुद्धी विश्वनाथ प्रताप सिंह को जानकारी दी।
एसडीएम अशोक कुमार गुप्ता एवं प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ प्रताप सिंह ने सभी लोगों से आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ परंपरागत तरीके से त्योहार मनाने की अपील की। अधिकारियों ने कहा कि पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न देने तथा समस्या होने पर तत्काल पुलिस-प्रशासन को सूचना देने की बात कही गई।
बैठक में कस्बा प्रभारी दुद्धी, नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन, भाजपा के पूर्व जिला मंत्री सुरेंद्र अग्रहरि, नगर पंचायत स्वच्छता मिशन के ब्रांड एंबेसडर जितेंद्र कुमार चंद्रवंशी, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष राफे खां सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।
बैठक के दौरान प्रशासन ने बारावफात पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी से सहयोग की अपेक्षा की।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions