राष्ट्रगौरव और देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत हुआ पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज परिसर
राष्ट्रगौरव और देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत हुआ पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज परिसर
2:26 PM, Aug 10, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Sanjay singh

जिलाधिकारी ने छात्राओं से हर घर तिरंगा फहराने और अभिभावकों को प्रेरित करने का किया आह्वान
राष्ट्रगौरव और देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत हुआ पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज परिसर
सोनभद्र:‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत सोमवार को पीएम श्री राजकीय बालिका इंटरमीडिएट कॉलेज, रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र में राष्ट्रभक्ति एवं देशप्रेम से ओत-प्रोत वातावरण में राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी श्री चर्चित गौड़, मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती जागृति अवस्थी, जिला विद्यालय निरीक्षक श्री जयराम सिंह सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्राएं उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें
इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री चर्चित गौड़ ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान केवल तिरंगा फहराने का कार्यक्रम नहीं है, बल्कि यह राष्ट्र के प्रति सम्मान, गौरव और जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने का अवसर है। उन्होंने सभी छात्राओं से अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने तथा अपने अभिभावकों एवं आसपास के लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक छात्र-छात्रा देशभक्ति की भावना को अपने परिवार एवं समाज तक पहुंचाए, जिससे जनपद के अधिक से अधिक घरों पर तिरंगा शान से लहराए और पूरा सोनभद्र राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग उठे।
उन्होंने तिरंगा फहराते समय राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा एवं निर्धारित ध्वज संहिता के नियमों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करने पर भी विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि तिरंगे का सम्मान सर्वोपरि है। इसलिए ध्वज के उपयोग के बाद उसे इधर-उधर न फेंका जाए, बल्कि सम्मानपूर्वक सुरक्षित स्थान पर रखा जाए।कार्यक्रम के दौरान छात्राओं द्वारा किए गए ‘वंदे मातरम्’ के सामूहिक गायन से विद्यालय परिसर राष्ट्रभक्ति के भाव से गूंज उठा। छात्राओं एवं शिक्षकों में देशप्रेम और राष्ट्रीय गौरव की भावना स्पष्ट रूप से दिखाई दी।






