होमवीडियो LIVE
BREAKING

विज्ञापन

सरदार पटेल जयंती पर 31 अक्टूबर को सजेगी काव्य संध्या, कवि करेंगे रचना पाठ

सोनभद्र। लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर 31 अक्टूबर, शनिवार को काव्य संध्या का आयोजन किया जाएगा। शहीद स्थल प्रबंधन ट्रस्ट करारी सोनभद्र एवं सोनभद्र बार एसोसिएशन के साहित्य प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित यह कार्यक्रम शाम चार बजे से कचहरी परिसर स्थित सोनभद्र बार एसोसिएशन सभागार में होगा।

10:07 AM, Oct 30, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

सरदार पटेल जयंती पर 31 अक्टूबर को सजेगी काव्य संध्या, कवि करेंगे रचना पाठ
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


सोनभद्र। लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर 31 अक्टूबर, शनिवार को काव्य संध्या का आयोजन किया जाएगा। शहीद स्थल प्रबंधन ट्रस्ट करारी सोनभद्र एवं सोनभद्र बार एसोसिएशन के साहित्य प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित यह कार्यक्रम शाम चार बजे से कचहरी परिसर स्थित सोनभद्र बार एसोसिएशन सभागार में होगा।कार्यक्रम में जनपद के वरिष्ठ एवं प्रतिष्ठित कवि सरदार पटेल के व्यक्तित्व, कृतित्व, राष्ट्रप्रेम और एकता के संदेश को अपनी कविताओं के माध्यम से अभिव्यक्त करेंगे। इस दौरान वरिष्ठ कवि अजय चतुर्वेदी 'कक्का', दिवाकर द्विवेदी 'मेघ', सुधाकर 'स्वदेशप्रेम', अशोक तिवारी, दिलीप सिंह 'दीपक', प्रभात सिंह चंदेल, राकेश शरण मिश्र, सुशील मिश्रा, धर्मेश चौहान, दयानंद 'दयालु', विवेक चतुर्वेदी और मदन चौबे अपनी रचनाओं का पाठ करेंगे।आयोजक एवं अधिवक्ता प्रद्युम्न त्रिपाठी ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के विचारों, राष्ट्रीय एकता और अखंडता के संदेश को साहित्य के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होंने साहित्यप्रेमियों एवं काव्य रसिकों से कार्यक्रम में सहभागिता की अपील की है।

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions