हादसे रोकने को पुलिस का एक्शन प्लान, होटल-ढाबों के बाहर नहीं खड़े होंगे भारी वाहन
हादसे रोकने को पुलिस का एक्शन प्लान, होटल-ढाबों के बाहर नहीं खड़े होंगे भारी वाहन
6:26 AM, Aug 8, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

हाईवे किनारे अवैध पार्किंग पर सोनभद्र पुलिस सख्त, होटल-ढाबा संचालकों को दिए निर्देश
सोनभद्र:बिच्छी में हुई बैठक, सड़क किनारे ट्रक-डंपर खड़े करने पर रोक लगाने की अपील; उल्लंघन पर होगी कार्रवाईसोनभद्र। सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और जनपद में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सोनभद्र पुलिस ने हाईवे किनारे अवैध पार्किंग के खिलाफ सख्ती शुरू कर दी है।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा एवं क्षेत्राधिकारी यातायात सुधीर कुमार सिंह ने थाना रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र के बिच्छी स्थित एक होटल में स्टेट हाईवे किनारे संचालित होटल एवं ढाबा संचालकों के साथ बैठक की।बैठक में पुलिस अधिकारियों ने होटल और ढाबा संचालकों को सड़क किनारे ट्रक, डंपर तथा अन्य भारी वाहनों की अनधिकृत पार्किंग से होने वाले हादसों के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन
संचालकों को निर्देशित किया गया कि उनके प्रतिष्ठानों के बाहर इस तरह से कोई वाहन खड़ा न होने दिया जाए, जिससे यातायात बाधित हो या दुर्घटना की आशंका पैदा हो।पुलिस अधिकारियों ने कहा कि हाईवे पर भारी वाहनों की बेतरतीब पार्किंग सड़क दुर्घटनाओं का एक प्रमुख कारण बन सकती है।
यह भी पढ़ें
ऐसे में होटल एवं ढाबा संचालक अपने यहां आने वाले वाहन चालकों को निर्धारित पार्किंग स्थल का ही इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित करें और सड़क के किनारे वाहनों की पार्किंग को रोकने में सहयोग करें।संचालकों की समस्याएं भी सुनींबैठक के दौरान होटल एवं ढाबा संचालकों की समस्याओं और सुझावों को भी पुलिस अधिकारियों ने गंभीरता से सुना।
विज्ञापन
उनके निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा मानकों का पालन सामूहिक जिम्मेदारी है और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।हाईवे किनारे चलेगा विशेष अभियानसोनभद्र पुलिस की ओर से बताया गया कि हाईवे किनारे समय-समय पर विशेष अभियान चलाकर वाहनों की पार्किंग और यातायात व्यवस्था का निरीक्षण किया जाएगा। अनधिकृत रूप से सड़क किनारे वाहन खड़ा करने वालों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई भी की जाएगी।पुलिस ने आमजन से अपील की है कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें और सड़क किनारे अनधिकृत रूप से वाहन खड़ा कर दुर्घटनाओं का कारण न बनें।
होटल एवं ढाबा संचालकों से भी पुलिस ने यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में सहयोग की अपील की है।सोनभद्र पुलिस का संदेश है— सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें, अवैध पार्किंग से बचें और सुरक्षित यातायात के लिए सहयोग करें। सुरक्षित यातायात, सुरक्षित जीवन।






