होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

दुष्कर्म के वांछित आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

दुष्कर्म के वांछित आरोपी को पुलिस ने दबोचा, बाहर भागने की फिराक में था अभियुक्त

8:15 PM, Jun 30, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

दुष्कर्म के वांछित आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


सोनभद्र। महिलाओं के विरुद्ध अपराधों पर सख्त कार्रवाई के क्रम में रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए जनपद छोड़कर बाहर भागने की तैयारी में था, लेकिन मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उसे धर दबोचा।पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा के नेतृत्व में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस की टीम वांछित अभियुक्तों की तलाश और चेकिंग कर रही थी। तभी सूचना मिली कि मु.अ.सं. 350/2026, धारा 333, 64(1) एवं 351(3) बीएनएस में वांछित अभियुक्त रितिक रोशन उर्फ लालू ग्राम मधुपुर स्थित दोमुहवा पुल के पास कहीं बाहर जाने की फिराक में मौजूद है।सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी रितिक रोशन उर्फ लालू (24 वर्ष) पुत्र राम अवध मौर्य, निवासी ग्राम नागनार हरैया, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसे अपने खिलाफ दर्ज मुकदमे की जानकारी हो गई थी, इसलिए वह गिरफ्तारी से बचने के उद्देश्य से बाहर जाने की तैयारी कर रहा था।पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक मानवेन्द्र सिंह, हेड कांस्टेबल भरत यादव तथा हेड कांस्टेबल नक्कू पासवान शामिल रहे।सोनभद्र पुलिस का कहना है कि महिलाओं के विरुद्ध अपराधों में शामिल अभियुक्तों के खिलाफ कठोर एवं प्रभावी कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions