होमवीडियो LIVE
BREAKING

विज्ञापन

Dala:वाहन चेकिंग अभियान के दौरान भैंस से भरी एक ट्रक को पुलिस ने पकड़ा

सोनभद्र हाथीनाला पुलिस ने पकड़ा ,संबंधित धाराओं में प्राथमिकी की दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दिया मिली जानकारी के अनुसार बीती रात हाथीनाला थाना क्षेत्र के तिराहे से लगभग आठ सौ मीटर की दूरी पर दुद्धी मार्ग पर हाथीनाला थाना की पुलिस टीम द्वारा वाहन चेकिंग अभियान के तहत संदिग्ध वाहनों की चेकिंग किया जा रहा था

8:50 PM, Oct 26, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Anil Kumar agrahari

Dala:वाहन चेकिंग अभियान के दौरान भैंस से भरी एक ट्रक को पुलिस ने पकड़ा
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क



 हाथीनाला पुलिस ने पकड़ा ,संबंधित धाराओं में प्राथमिकी की दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर

डाला : मिली जानकारी के अनुसार बीती रात हाथीनाला थाना क्षेत्र के तिराहे से लगभग आठ सौ मीटर की दूरी पर दुद्धी मार्ग पर हाथीनाला थाना की पुलिस टीम द्वारा वाहन चेकिंग अभियान के तहत संदिग्ध वाहनों की चेकिंग किया जा रहा था कि उसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिला की एक ट्रक में भैंस लोड कर राबर्ट्सगंज की तरफ जा रहा है जिसके उपरांत हाथीनाला थाना की पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तत्काल सड़क पर घेराबंदी कर दिया गया और बहुत देर होने के बाद ट्रक नहीं आया तो थाना की पुलिस ने जांच करते हुए हाथीनाला स्थित इको डायवर्सिटी पार्क के पास जंगल के अंदर रास्ते में जो हाथीनाला तिराहे से लगभग आठ सौ मीटर दूरी पर स्थित है

जहां पहुंच कर देखा कि भैंसों से भरी ट्रक को खड़ी कर ट्रक चालक मौके से फरार हो गया जिसके उपरांत थाना की पुलिस ने ट्रक को कब्जे लेकर विधिक कार्यवाही में जुट गई।   इस संबंध में हाथीनाला थाना प्रभारी विनोद कुमार यादव ने बताया कि चेकिंग अभियान के तहत भैंसों से भरी एक ट्रक को पकड़ा गया जिसमें 25 भैंस और 13 पड़वा जिसमें एक भैस मरी हुई थी जो कुछ 38 पशु बरामद किया गया जिसका जांच करते हुए विधिक कार्रवाई की जा रही है ।

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions