चुर्क रोड में बने गड्ढे दे रहे दुर्घटनाओं को दावत
चुर्क, सोनभद्र। समाजवादी पार्टी कार्यालय से चुर्क फैक्ट्री जाने वाले मार्ग की हालत इन दिनों काफी खराब हो गई है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं, जो राहगीरों और वाहन चालकों के लिए दुर्घटना का कारण बन सकते हैं।
5:02 PM, Aug 31, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Sanjay singh

*
चुर्क, सोनभद्र। समाजवादी पार्टी कार्यालय से चुर्क फैक्ट्री जाने वाले मार्ग की हालत इन दिनों काफी खराब हो गई है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं, जो राहगीरों और वाहन चालकों के लिए दुर्घटना का कारण बन सकते हैं।इस मार्ग पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में छोटे-बड़े वाहनों का आवागमन होता है। सड़क पर बने गहरे गड्ढों से बचने के प्रयास में वाहन चालक अचानक दाएं-बाएं वाहन मोड़ देते हैं, जिससे आमने-सामने की टक्कर अथवा अन्य दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है।स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क की जल्द मरम्मत कराई जानी चाहिए, ताकि किसी बड़ी दुर्घटना से पहले समस्या का समाधान हो सके। लोगों ने संबंधित विभाग एवं प्रशासन से मार्ग की मरम्मत कराने की मांग की है।
यह भी पढ़ें






