होमवीडियो LIVE
BREAKING

विज्ञापन

छठ पूजा को लेकर रेणुकूट में तैयारियां पूरी, घाटों पर रहेगी पुलिस की पैनी नजर; घरों की सुरक्षा को लेकर भी अलर्ट.

रेणुकूट क्षेत्र में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। व्रती महिलाओं एवं श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नगर के प्रमुख छठ घाटों पर साफ-सफाई, सजावट सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया गया है।

sonebhadra

3:13 PM, Nov 15, 2026

Share:

Edited By: U. Gupta , Reported By: यू .गुप्ता

छठ पूजा को लेकर रेणुकूट में तैयारियां पूरी, घाटों पर रहेगी पुलिस की पैनी नजर; घरों की सुरक्षा को लेकर भी अलर्ट.

रेणुकूट क्षेत्र में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। व्रती महिलाओं एवं श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नगर के प्रमुख छठ घाटों पर साफ-सफाई, सजावट सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया गया है।

हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

रेणुकूट (सोनभद्र)। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर रेणुकूट क्षेत्र में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। व्रती महिलाओं एवं श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नगर के प्रमुख छठ घाटों पर साफ-सफाई, सजावट सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया गया है। चाचा कॉलोनी स्थित छठ घाट, हिंडाल्को कॉलोनी के मिताली क्लब परिसर स्थित छठ घाट समेत क्षेत्र के अन्य घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है। छठ पूजा के दौरान शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पिपरी पुलिस प्रशासन की ओर से विशेष सतर्कता बरती जाएगी। सभी प्रमुख छठ घाटों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे तथा असामाजिक तत्वों पर भी विशेष निगरानी रखी जाएगी, ताकि श्रद्धालु सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण माहौल में भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर सकें।

छठ पूजा के दौरान शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पिपरी पुलिस प्रशासन की ओर से विशेष सतर्कता बरती जाएगी। 

छठ पूजा के दौरान शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पिपरी पुलिस प्रशासन की ओर से विशेष सतर्कता बरती जाएगी। 

घाटों पर जाने से पहले घरों की सुरक्षा का रखें ध्यान

विज्ञापन

छठ पूजा के अवसर पर घाटों पर जाने वाले श्रद्धालुओं से पिपरी पुलिस प्रशासन ने अपने घरों की सुरक्षा को लेकर विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। पुलिस ने कहा है कि घर से निकलने से पहले दरवाजे और खिड़कियां अच्छी तरह बंद कर लें। अनावश्यक बिजली के उपकरणों को बंद रखें तथा संभव हो तो घर की निगरानी के लिए किसी जिम्मेदार व्यक्ति को मौजूद रखें। इसके साथ ही आसपास किसी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें।पुलिस प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने, यातायात नियमों का पालन करने तथा छठ घाटों पर निर्धारित सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की भी अपील की है। छठ पूजा को लेकर पूरे क्षेत्र में श्रद्धा और उत्साह का माहौल है। प्रशासन एवं पुलिस की तैयारियों के बीच श्रद्धालु पूरी आस्था और भक्ति के साथ लोक आस्था के इस महापर्व को मनाने की तैयारी में जुटे हैं।

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions