होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ (पीएमएस) सोनभद्र का निर्वाचन निर्विरोध संपन्न,नई कार्यकारिणी घोषित

प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ (पीएमएस) सोनभद्र का निर्वाचन निर्विरोध संपन्न,नई कार्यकारिणी घोषित

8:03 PM, Aug 6, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ (पीएमएस) सोनभद्र का निर्वाचन निर्विरोध संपन्न,नई कार्यकारिणी घोषित
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क



प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ (पीएमएस) शाखा सोनभद्र का निर्वाचन शांतिपूर्ण एवं निर्विरोध संपन्न हो गया। सभी आठ पदों पर एक-एक नामांकन प्राप्त होने के कारण सभी प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए।Writingप्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ (पीएमएस) शाखा सोनभद्र का निर्वाचन शांतिपूर्ण एवं निर्विरोध संपन्न हो गया। निर्वाचन प्रक्रिया के तहत 25 से 28 जुलाई 2026 तक नामांकन किए गए, जिसमें कुल आठ पदों के लिए आठ प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। अध्यक्ष सहित सभी पदों पर केवल एक-एक नामांकन प्राप्त होने के कारण सभी प्रत्याशियों को 4 अगस्त 2026 को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया।निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 6 अगस्त 2026 को जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. जी.एस. यादव ने मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रमेश कुमार मिश्रा की उपस्थिति में सभी आठ प्रत्याशियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया।निर्वाचित पदाधिकारियों में डॉ. राजेश कुमार सिंह को अध्यक्ष, डॉ. सुमन कुमार जायसवाल को उपाध्यक्ष, डॉ. गुरु प्रसाद मौर्य को उपाध्यक्ष, डॉ. मोनिका सिंह को महिला उपाध्यक्ष, डॉ. मुन्ना प्रसाद को कोषाध्यक्ष, डॉ. गिरधारी लाल को संपादक तथा डॉ. संग्राम सिंह को केंद्रीय कार्यकारिणी समिति का सदस्य चुना गया। इसके अतिरिक्त सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से डॉ. अखिलेश सिंह को शाखा का सचिव नियुक्त किया।निर्वाचन परिणाम की घोषणा के बाद मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रमेश कुमार मिश्रा ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा चिकित्सकों के हितों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए प्रभावी ढंग से कार्य करने का आह्वान किया।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions