होमवीडियो LIVE
BREAKING

विज्ञापन

महिला सशक्तिकरण एवं बाल संरक्षण को लेकर चलाया गया जन जागरूकता अभियान

सोनभद्र। जिलाधिकारी महोदय के निर्देशानुसार एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी के नेतृत्व में दिनांक 12 नवंबर 2026 को हब फॉर इंपावरमेंट ऑफ वूमेन (महिला सशक्तिकरण केंद्र) की टीम द्वारा जैत, रॉबर्ट्सगंज में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

7:09 PM, Nov 12, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

महिला सशक्तिकरण एवं बाल संरक्षण को लेकर चलाया गया जन जागरूकता अभियान
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


सोनभद्र। जिलाधिकारी महोदय के निर्देशानुसार एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी के नेतृत्व में दिनांक 12 नवंबर को हब फॉर इंपावरमेंट ऑफ वूमेन (महिला सशक्तिकरण केंद्र) की टीम द्वारा जैत, रॉबर्ट्सगंज में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं, पुरुषों एवं बच्चों को भारत सरकार तथा उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के प्रति जागरूक करते हुए महिलाओं एवं बालिकाओं के अधिकारों, सुरक्षा तथा सशक्तिकरण के बारे में बताया गया।इस दौरान आपातकालीन एवं महिला-बाल सुरक्षा हेल्पलाइन नंबरों जैसे 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, महिला हेल्पलाइन 181 एवं महिला पावर लाइन 1090 की जानकारी देते हुए जरूरत पड़ने पर इनका उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।कार्यक्रम में नशा मुक्ति अभियान के तहत बच्चों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराया गया। वहीं बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति को समाप्त करने के लिए भी जागरूक किया गया। उपस्थित लोगों को बताया गया कि बाल विवाह कानूनन अपराध है। यदि कहीं भी बाल विवाह की जानकारी मिलती है तो तत्काल चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 अथवा संबंधित विभाग को सूचना दें, ताकि समय रहते बाल विवाह को रोका जा सके और बच्चों का भविष्य सुरक्षित किया जा सके।कार्यक्रम में जिला मिशन समन्वयक नीतू यति सिंह, जेंडर स्पेशलिस्ट सीमा द्विवेदी (पुलिस विभाग) सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं, पुरुष एवं बच्चे उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से समाज में महिला सशक्तिकरण, बाल संरक्षण, नशामुक्ति एवं बाल विवाह उन्मूलन के प्रति जागरूकता फैलाने का संदेश दिया गया।

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions