होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

आपदा प्रबंधन में जनसहभागिता जरूरी, जागरूकता अभियान को मिलेगी गति : डीएम चर्चित गौड़

आपदा प्रबंधन में जनसहभागिता जरूरी, जागरूकता अभियान को मिलेगी गति : डीएम चर्चित गौड़

4:49 PM, Jun 9, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

आपदा प्रबंधन में जनसहभागिता जरूरी, जागरूकता अभियान को मिलेगी गति : डीएम चर्चित गौड़
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


जनपद में आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं जन-जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने मंगलवार को आपदा जागरूकता पोस्टर का विमोचन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्राकृतिक एवं मानवजनित आपदाओं से होने वाली जनहानि तथा संपत्ति की क्षति को कम करने के लिए नागरिकों का जागरूक और प्रशिक्षित होना अत्यंत आवश्यक है।जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि जनपद स्तर पर व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जाए तथा आपदा जागरूकता पोस्टरों को विद्यालयों, ग्राम पंचायतों, सरकारी उचित दर (राशन) की दुकानों, नगर निकायों, विकास खंड कार्यालयों, तहसील परिसरों एवं अन्य प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर प्रदर्शित किया जाए।उन्होंने कहा कि पोस्टरों के माध्यम से आमजन को भूकंप, आंधी-तूफान, बाढ़, बिजली गिरने सहित विभिन्न आपदाओं से बचाव के उपायों, आवश्यक सावधानियों तथा आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। इससे लोगों में आपदा के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और संकट की स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी प्रतिक्रिया देने में सहायता मिलेगी।डीएम ने कहा कि आपदा प्रबंधन केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसमें जनसहभागिता की भी महत्वपूर्ण भूमिका है। जागरूक एवं प्रशिक्षित नागरिक आपदा के समय न केवल अपनी सुरक्षा सुनिश्चित कर सकते हैं, बल्कि अन्य लोगों की मदद कर जनहानि को कम करने में भी योगदान दे सकते हैं।कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारी ओंकार नाथ, जिला आपदा विशेषज्ञ अरुण यादव, आपदा सहायक शिवमूरत भीमराव सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions