होमवीडियो LIVE
BREAKING

विज्ञापन

राजस्थानी गरबा सीजन-2: 27 अक्टूबर को सजेगी गरबा की महफिल,तैयारी पूरी,टिकटों के लिए मची होड़

सोनभद्र। सोनभद्र में 27 अक्टूबर को आयोजित होने वाले ‘सोनभद्र राजस्थानी गरबा सीजन-2’ को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। कार्यक्रम के प्रति बढ़ते आकर्षण और टिकटों की मांग के बीच अब केवल कुछ ही टिकट शेष रह गए हैं। आयोजकों ने लोगों से जल्द से जल्द टिकट बुक कराने की अपील की है।

2:38 PM, Oct 25, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

राजस्थानी गरबा सीजन-2: 27 अक्टूबर को सजेगी गरबा की महफिल,तैयारी पूरी,टिकटों के लिए मची होड़
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


सोनभद्र। सोनभद्र में 27 अक्टूबर को आयोजित होने वाले ‘सोनभद्र राजस्थानी गरबा सीजन-2’ को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। कार्यक्रम के प्रति बढ़ते आकर्षण और टिकटों की मांग के बीच अब केवल कुछ ही टिकट शेष रह गए हैं। आयोजकों ने लोगों से जल्द से जल्द टिकट बुक कराने की अपील की है।श्री राणी सती दादी भक्त महिला मंडल एवं मारवाड़ी युवा मंच, सोन महिला शाखा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस भव्य गरबा उत्सव में रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ संगीत, नृत्य और मनोरंजन का शानदार संगम देखने को मिलेगा। कार्यक्रम में दिल्ली की एंकर आकृति जी और दिल्ली के डीजे की प्रस्तुति मुख्य आकर्षण रहेंगी।यह आयोजन 27 अक्टूबर को डी.आर. ड्रीम्स लक्ज़्यूरियस बैंक्वेट, रॉबर्ट्सगंज में शाम 5 बजे से रात 10 बजे तक होगा। गरबा और डांडिया की मस्ती के साथ प्रतिभागियों के लिए स्वादिष्ट व्यंजनों एवं अनलिमिटेड फूड की व्यवस्था भी की गई है। इसके अलावा, चार लकी ड्रॉ विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार जीतने का अवसर मिलेगा।आयोजकों के अनुसार, टिकटों की सीमित उपलब्धता को देखते हुए इच्छुक लोग अंतिम समय तक इंतजार न करें और समय रहते अपनी बुकिंग सुनिश्चित कर लें, ताकि वे उत्सव की इस खास शाम का हिस्सा बन सकें।टिकट बुकिंग एवं प्राप्ति का स्थान:मोतीलाल ओसवाल ऑफिस, शॉप नंबर 63, न्यू मार्केट, रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र।गरबा, संगीत, स्वादिष्ट व्यंजनों और आकर्षक पुरस्कारों से सजी यह शाम सोनभद्रवासियों के लिए उत्सव और उल्लास का खास अवसर बनने जा रही है।

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions