रक्षाबंधन पर पुलिस भाइयों की कलाई पर सजी राखी, सुरक्षा का लिया वचन
राबर्ट्सगंज। मारवाड़ी युवा मंच महिला सोन शाखा राबर्ट्सगंज की ओर से रक्षाबंधन के पावन पर्व पर पुलिस भाइयों के साथ रक्षाबंधन का त्योहार मनाया गया। महिला सदस्यों ने पुलिसकर्मियों की कलाई पर राखी बांधी और उन्हें मिठाई खिलाकर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का संदेश दिया। इस दौरान पुलिस भाइयों से क्षेत्रवासियों की सुरक्षा का वचन भी लिया गया
6:04 PM, Aug 28, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

राबर्ट्सगंज। मारवाड़ी युवा मंच महिला सोन शाखा राबर्ट्सगंज की ओर से रक्षाबंधन के पावन पर्व पर पुलिस भाइयों के साथ रक्षाबंधन का त्योहार मनाया गया। महिला सदस्यों ने पुलिसकर्मियों की कलाई पर राखी बांधी और उन्हें मिठाई खिलाकर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का संदेश दिया। इस दौरान पुलिस भाइयों से क्षेत्रवासियों की सुरक्षा का वचन भी लिया गया।महिला सदस्यों ने कहा कि पुलिसकर्मी दिन-रात समाज की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। रक्षाबंधन के अवसर पर उनके प्रति सम्मान और आभार व्यक्त करना गौरव की बात है। पुलिस भाइयों ने भी बहनों को हर संभव सुरक्षा और सहयोग का भरोसा दिलाया।कार्यक्रम में मारवाड़ी युवा मंच महिला सोन शाखा की अध्यक्ष श्रीमती सुनीता सांवरिया, कोषाध्यक्ष पूनम केड़िया, सचिव चित्रा जालान, महिला मंडल की अध्यक्ष अनीता थर्ड, निवर्तमान अध्यक्ष रितु जालान, रिंकी जालान, सुचिता खेतान सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहीं।
यह भी पढ़ें






