मुस्ताक भाई के लिए रक्तवीरों ने बढ़ाया मदद का हाथ
सोनभद्र। नगर पंचायत दुद्धी के वार्ड नंबर छह निवासी मुस्ताक भाई बैटरी वाले को किडनी संबंधी परेशानी के चलते रक्त की आवश्यकता पड़ गई। चिकित्सकों के अनुसार उनके शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर महज 5 ग्राम रह गया था, जिसके कारण उन्हें तत्काल दो यूनिट ब्लड की जरूरत थी।
7:45 PM, Sep 16, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Jitendra Kumar chandrwanshi

5 ग्राम हीमोग्लोबिन होने पर पड़ी दो यूनिट रक्त की जरूरत, जितेन्द्र चन्द्रवंशी व श्याम सुंदर जायसवाल ने किया स्वैच्छिक रक्तदानदुद्धी, सोनभद्र। नगर पंचायत दुद्धी के वार्ड नंबर छह निवासी मुस्ताक भाई बैटरी वाले को किडनी संबंधी परेशानी के चलते रक्त की आवश्यकता पड़ गई। चिकित्सकों के अनुसार उनके शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर महज 5 ग्राम रह गया था, जिसके कारण उन्हें तत्काल दो यूनिट ब्लड की जरूरत थी।मुस्ताक भाई के पुत्र अफसार रजा स्वयं रक्तदान के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उम्मीद फाउंडेशन के संस्थापक अफसार रजा अब तक हजारों लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित कर जरूरतमंदों की मदद कर चुके हैं। ऐसे में जब उनके अपने पिता को रक्त की जरूरत पड़ी तो समाज के लोगों ने आगे बढ़कर सहयोग किया।इसी क्रम में कलमकार एवं स्वच्छता मिशन के ब्रांड एंबेसडर, नगर पंचायत दुद्धी जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी तथा श्याम सुंदर जायसवाल ने स्वैच्छिक रूप से एक-एक यूनिट रक्तदान किया। दोनों रक्तदाताओं के सहयोग से मुस्ताक भाई के लिए आवश्यक दो यूनिट रक्त की व्यवस्था हो सकी।पहली बार रक्तदान करने के बाद जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी ने कहा कि जो व्यक्ति समाज के लिए सदैव खड़ा रहता है, उसके साथ खड़ा होना हमारी भी नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि मुस्ताक भाई हमेशा सहयोगी और समावेशी विचारधारा के व्यक्ति रहे हैं। स्वैच्छिक रक्तदान से रक्त बैंक मजबूत होगा और जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।उन्होंने कहा कि इस रक्तदान का उद्देश्य केवल एक मरीज की मदद करना ही नहीं, बल्कि समाज के लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूक करना भी है। उन्होंने ईश्वर से मुस्ताक भाई के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।इस मौके पर अफसार रजा, एलटी राकेश तिवारी, रूबी कुमारी, कंप्यूटर ऑपरेटर विवेकानंद शुक्ला, कृष्ण कुमार, धर्मेंद्र सिंह, राजू सिंह, शशि चन्द्रवंशी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें






