होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

सीबीएसई नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में नेशनल रेफरी चुने गए रवि सिंह

सोनभद्र। हिण्डालको इंडस्ट्रीज लिमिटेड, रेणुकूट में कार्यरत अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी रवि सिंह का चयन सीबीएसई नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप-2026 में नेशनल रेफरी के रूप में हुआ है। यह प्रतियोगिता 19 से 24 सितंबर 2026 तक बाल विकास प्रोग्रेसिव स्कूल, जटल पानीपत, हरियाणा में आयोजित की जाएगी।

7:44 PM, Sep 17, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

सीबीएसई नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में नेशनल रेफरी चुने गए रवि सिंह
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी ने विश्व चैंपियनशिप में जीता है सिल्वर मेडल, अब रेफरी की भूमिका में दिखेंगेरेणुकूट, सोनभद्र। हिण्डालको इंडस्ट्रीज लिमिटेड, रेणुकूट में कार्यरत अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी रवि सिंह का चयन सीबीएसई नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप-2026 में नेशनल रेफरी के रूप में हुआ है। यह प्रतियोगिता 19 से 24 सितंबर 2026 तक बाल विकास प्रोग्रेसिव स्कूल, जटल पानीपत, हरियाणा में आयोजित की जाएगी।रेणुकूट निवासी रवि सिंह, स्वर्गीय महामाया प्रसाद सिंह के पुत्र हैं और हिण्डालको के बॉयलर को-जेनरेशन विभाग में कार्यरत हैं। खिलाड़ी के रूप में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने के बाद अब उन्हें सीबीएसई की प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में रेफरी की जिम्मेदारी मिली है।रवि सिंह ने विश्व चैंपियनशिप में भारत के लिए सिल्वर मेडल हासिल कर देश के साथ-साथ हिण्डालको रेनुकूट का भी गौरव बढ़ाया है। वह कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। उनके खेल अनुभव और उपलब्धियों को देखते हुए सीबीएसई ने उन्हें नेशनल रेफरी के रूप में चयनित किया है।रवि सिंह नेशनल रेफरी, एनआईएस कोच और चौथी डान ब्लैक बेल्ट हैं। वह ताइक्वांडो खिलाड़ियों को नियमित प्रशिक्षण देने के साथ ही विद्यालयों में बालिकाओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण भी प्रदान करते हैं।हिण्डालको में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के साथ खेल के क्षेत्र में लगातार सक्रिय रवि सिंह ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई उपलब्धियां हासिल की हैं। उनके नेशनल रेफरी के रूप में चयन की खबर से हिण्डालको रेनुकूट, सोनभद्र तथा खेल जगत से जुड़े लोगों में खुशी है। लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए सीबीएसई नेशनल चैंपियनशिप में सफल भूमिका के लिए शुभकामनाएं दीं।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions