होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

खरीफ सीजन में किसानों को राहत: सोनभद्र की 44 समितियों को 790 मीट्रिक टन डीएपी आवंटित

खरीफ सीजन में किसानों को राहत: सोनभद्र की 44 समितियों को 790 मीट्रिक टन डीएपी आवंटित

7:52 PM, Jun 30, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

खरीफ सीजन में किसानों को राहत: सोनभद्र की 44 समितियों को 790 मीट्रिक टन डीएपी आवंटित
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


सोनभद्र, 30 जून। खरीफ अभियान-2026 के दौरान किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। किसानों की मांग को देखते हुए जनपद की 44 सहकारी समितियों के लिए 790 मीट्रिक टन डीएपी उर्वरक का आवंटन किया गया है। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने बताया कि पीसीएफ के माध्यम से समितियों एवं अधिकृत उर्वरक बिक्री केंद्रों पर डीएपी की आपूर्ति तेजी से कराई जा रही है, ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।जिलाधिकारी ने किसानों से अपील की है कि वे अपने निकटतम सहकारी समिति अथवा अधिकृत उर्वरक केंद्र से उर्वरक की उपलब्धता की जानकारी प्राप्त कर निर्धारित सरकारी दर पर ही डीएपी खरीदें। उन्होंने कहा कि किसी भी स्थिति में अधिक कीमत पर उर्वरक न खरीदें।उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि कहीं कालाबाजारी, ओवररेटिंग या कृत्रिम अभाव पैदा कर किसानों का शोषण करने की शिकायत मिलती है तो संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। किसानों से अपील की गई है कि ऐसी किसी भी शिकायत की सूचना तत्काल सहकारिता विभाग के कंट्रोल रूम 9198788248, 9451637073, जिला कृषि अधिकारी 9452165778 अथवा उप कृषि निदेशक 8881173660 पर दें, ताकि तत्काल जांच कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions