होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

बीमार मिली नाबालिग बालिका का रेस्क्यू, बाल गृह में कराया गया आवासित

सोनभद्र: राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के मधुपुर तिराहे पर शुक्रवार को बीमार हालत में मिली एक नाबालिग बालिका को वन स्टॉप सेंटर की टीम ने रेस्क्यू कर सुरक्षित आश्रय उपलब्ध कराया। प्राथमिक उपचार के बाद बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) के आदेश पर बालिका को बाल गृह (बालिका), सोनभद्र में आवासित कराया गया।

8:49 PM, Sep 18, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

बीमार मिली नाबालिग बालिका का रेस्क्यू, बाल गृह में कराया गया आवासित
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


सोनभद्र: राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के मधुपुर तिराहे पर शुक्रवार को बीमार हालत में मिली एक नाबालिग बालिका को वन स्टॉप सेंटर की टीम ने रेस्क्यू कर सुरक्षित आश्रय उपलब्ध कराया। प्राथमिक उपचार के बाद बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) के आदेश पर बालिका को बाल गृह (बालिका), सोनभद्र में आवासित कराया गया।जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को एक बस कंडक्टर ने नाबालिग बालिका को मधुपुर तिराहे पर उतार दिया। वहां ड्यूटी पर तैनात पीआरडी जवान की नजर बीमार हालत में पड़ी बालिका पर गई। उन्होंने तत्काल उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मधुपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसका उपचार शुरू किया।उपचार के दौरान चिकित्सक डॉ. अखिलेश ने मामले की जानकारी सीओ सिटी रणधीर मिश्रा को दी। सीओ के निर्देश पर वन स्टॉप सेंटर की केस वर्कर अनुराधा जायसवाल को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही केस वर्कर मौके पर पहुंचीं और बालिका को रेस्क्यू कर आवश्यक प्रक्रिया पूरी की।इसके बाद बालिका को बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया। समिति के आदेश के बाद उसे बाल गृह (बालिका), सोनभद्र में सुरक्षित आश्रय के लिए आवासित करा दिया गया।संबंधित विभाग की ओर से बालिका के संरक्षण, उसकी आवश्यक देखरेख तथा मामले में आगे की कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions