होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

‘दृष्टि’ की बैठक में विकास योजनाओं की समीक्षा, पात्र परिवारों को शत-प्रतिशत आवास दिलाने के निर्देश

सोनभद्र; जनपद में संचालित विकास एवं निर्माण कार्यों को गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध ढंग से पूरा कराने के उद्देश्य से शनिवार को विकास भवन में जिला स्तरीय विकास कार्य अनुश्रवण समिति ‘दृष्टि’ की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई

8:41 PM, Aug 29, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

‘दृष्टि’ की बैठक में विकास योजनाओं की समीक्षा, पात्र परिवारों को शत-प्रतिशत आवास दिलाने के निर्देश
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


संपर्क मार्ग व विद्युतीकरण कार्यों की तकनीकी जांच के आदेश, निर्माण कार्यों के नियमित निरीक्षण पर जोर

मेडिकल स्टोरों की जांच कर अनधिकृत नारकोटिक दवाओं की बिक्री पर होगी प्रभावी कार्रवाई

सोनभद्र: जनपद में संचालित विकास एवं निर्माण कार्यों को गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध ढंग से पूरा कराने के उद्देश्य से शनिवार को विकास भवन में जिला स्तरीय विकास कार्य अनुश्रवण समिति ‘दृष्टि’ की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मा. राज्य मंत्री, समाज कल्याण, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग श्री संजीव कुमार गोड़ ने की। बैठक में विधानमंडल क्षेत्र विकास निधि समेत विभिन्न विकास योजनाओं और निर्माण कार्यों की बिंदुवार समीक्षा की गई।राज्य मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया

विज्ञापन

कि विकास कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्धता से किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों की वास्तविक सार्थकता तभी है, जब निर्धारित समय में कार्य पूरा होने के साथ उसकी गुणवत्ता भी लंबे समय तक बनी रहे। निर्माण कार्यों में निर्धारित मानकों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाए और संबंधित अधिकारी नियमित रूप से स्थलीय निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता की जांच करें।उन्होंने स्पष्ट कहा कि बैठक में दिए गए निर्देश केवल कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं रहने चाहिए, बल्कि उनका प्रभाव धरातल पर दिखाई देना चाहिए। निर्देशों के अनुपालन और विकास कार्यों की प्रगति की आगामी बैठक में पुनः समीक्षा की जाएगी।पात्र परिवारों को मुख्यमंत्री आवास योजना का मिले लाभमुख्यमंत्री आवास योजना-ग्रामीण की समीक्षा के दौरान राज्य मंत्री ने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि आवास योजना के लिए पात्र परिवारों का नियमानुसार और पारदर्शी तरीके से चयन किया जाए तथा पात्र परिवारों को योजना का लाभ उपलब्ध कराया जाए।उन्होंने कहा कि पात्रता की जांच पूरी गंभीरता और पारदर्शिता के साथ की जाए, ताकि कोई भी पात्र परिवार आवास की सुविधा से वंचित न रहने पाए।संपर्क मार्ग और विद्युतीकरण कार्यों की होगी तकनीकी जांचजनपद में संचालित संपर्क मार्गों एवं विद्युतीकरण कार्यों की समीक्षा करते हुए राज्य मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को कार्यों की तकनीकी जांच कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों में निर्धारित गुणवत्ता मानकों का पालन हर हाल में सुनिश्चित किया जाए।उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं और संबंधित अधिकारियों को नियमित स्थलीय निरीक्षण करने तथा कार्य की प्रगति के साथ गुणवत्ता की भी निगरानी करने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि विकास एवं निर्माण कार्य प्रारंभ होने से पहले उनका शिलान्यास तथा पूर्ण हो चुके कार्यों का लोकार्पण संबंधित जनप्रतिनिधियों के माध्यम से कराया जाए।मेडिकल स्टोरों की नियमित जांच के निर्देशबैठक में औषधि विभाग के कार्यों की समीक्षा के दौरान राज्य मंत्री ने जनपद के मेडिकल स्टोरों का नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बिना वैध पंजीकरण और निर्धारित प्रावधानों के नारकोटिक एवं नियंत्रित श्रेणी की औषधियों की बिक्री किसी भी दशा में नहीं होनी चाहिए।उन्होंने मेडिकल स्टोरों के निरीक्षण के दौरान दवाओं के क्रय-विक्रय से संबंधित अभिलेखों और निर्धारित मानकों की भी जांच करने को कहा। नियमों के उल्लंघन अथवा अनधिकृत बिक्री का मामला सामने आने पर संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।राज्य मंत्री ने कहा कि विकास योजनाओं के क्रियान्वयन से लेकर जनहित से जुड़े विषयों तक सभी संबंधित विभाग अपनी जिम्मेदारियों का गंभीरता से निर्वहन करें।

विज्ञापन

शासन की योजनाओं और विकास कार्यों का लाभ आमजन तक समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से पहुंचना सुनिश्चित किया जाए।बैठक में मा. विधायक राबर्ट्सगंज, मा. विधायक घोरावल के प्रतिनिधिगण, प्रमुखगण, खंड विकास अधिकारी, कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधि, परियोजना निदेशक, उपायुक्त श्रम रोजगार, जिला विकास अधिकारी, समिति में नामित विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधि, ग्राम प्रधानगण सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions