सीएम डैशबोर्ड पर विकास कार्यों की समीक्षा, धीमी परियोजनाओं में तेजी लाने के निर्देश
सोनभद्र। मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में नवीन व्यवस्था के तहत सीएम डैशबोर्ड के माध्यम से जिले में संचालित विकास कार्यों एवं योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्यों को निर्धारित समयसीमा में शत-प्रतिशत पूरा करने के निर्देश दिए
8:06 PM, Sep 18, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

सोनभद्र। मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में नवीन व्यवस्था के तहत सीएम डैशबोर्ड के माध्यम से जिले में संचालित विकास कार्यों एवं योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्यों को निर्धारित समयसीमा में शत-प्रतिशत पूरा करने के निर्देश दिए।समीक्षा बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं, निर्माण कार्यों एवं विकास परियोजनाओं की प्रगति की विभागवार समीक्षा की गई। जिन विभागों की निर्माण परियोजनाओं की प्रगति धीमी पाई गई, उनके संबंधित अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। सीडीओ ने कहा कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराए जाएं।उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्माण कार्यों में अनावश्यक विलंब या लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय करते हुए कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि पूर्ण हो चुकी परियोजनाओं को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए और समय से संबंधित विभागों को हैंडओवर करने की प्रक्रिया पूरी की जाए।मुख्य विकास अधिकारी ने सभी अधिकारियों से कहा कि सीएम डैशबोर्ड पर प्रदर्शित योजनाओं एवं संकेतकों की नियमित समीक्षा की जाए। जिन योजनाओं में प्रगति अपेक्षा के अनुरूप नहीं है, उनमें तत्काल सुधार लाया जाए। उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं और विकास कार्यों के क्रियान्वयन में किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर संबंधित अधिकारियों एवं कार्मिकों की जवाबदेही तय कर कार्रवाई की जाएगी।बैठक में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनन्द पाण्डेय, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा, डीसी मनरेगा रविन्द्र वीर सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक जय राम सिंह, परियोजना निदेशक डीआरडीए एसके राय, जिला समाज कल्याण अधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह भदौरिया सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें






