Road Accident:पिकअप की चपेट में आने से 13 वर्षीय बालक की मौत, मचा कोहराम
कर्मा। थाना क्षेत्र के रामपथरा गांव में शनिवार शाम सड़क पार करते समय पिकअप वाहन की चपेट में आने से 13 वर्षीय बालक की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। घटना की सूचना मिलते ही कर्मा पुलिस मौके पर पहुंच गई
9:05 PM, Oct 3, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

कर्मा। थाना क्षेत्र के रामपथरा गांव में शनिवार शाम सड़क पार करते समय पिकअप वाहन की चपेट में आने से 13 वर्षीय बालक की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। घटना की सूचना मिलते ही कर्मा पुलिस मौके पर पहुंच गई।मृतक की पहचान प्रियांशु (13), पुत्र ओम प्रकाश, निवासी रामपथरा, कर्मा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि प्रियांशु शाम करीब 5 बजे सड़क पार कर रहा था, तभी तेज रफ्तार पिकअप की चपेट में आ गया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई।घटना के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने पिकअप वाहन को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस वाहन को थाने ले गई है।कर्मा थाना प्रभारी कमलेश पाल ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। परिजनों की ओर से तहरीर मिलने के बाद मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें






