Road accident:बालू लदे तेज रफ्तार ट्रक ने मजदूर को कुचला, मौके पर मौत
सोनभद्र में बालू लदे तेज रफ्तार ट्रक ने मजदूर को कुचला, मौके पर मौत;
9:23 PM, Nov 14, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Anil Kumar agrahari

आक्रोशित ग्रामीणों ने मध्यप्रदेश मार्ग किया जामसोनभद्र। जनपद में तेज रफ्तार और अनियंत्रित भारी वाहनों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। जुगैल थाना क्षेत्र में बालू लदे तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे खड़े एक मजदूर को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक समेत फरार हो गया। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने मध्यप्रदेश को जोड़ने वाले मार्ग पर जाम लगा दिया और जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों ने बिना नंबर प्लेट के सड़कों पर दौड़ रहे हाईवा और भारी वाहनों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।जानकारी के मुताबिक, जुगैल थाना क्षेत्र के महलपुर निवासी 29 वर्षीय संतोष भारती पुत्र सागर सड़क किनारे खड़े थे। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहा बालू लदा ट्रक उन्हें कुचलते हुए निकल गया। हादसा इतना भीषण था कि संतोष भारती की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन समेत फरार हो गया। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।मृतक संतोष भारती मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वह अपने पीछे दो छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं। पिता की असमय मौत से दोनों मासूम बच्चों के सिर से हमेशा के लिए पिता का साया उठ गया।हादसे के बाद सड़क पर उतरे ग्रामीण, मार्ग किया जामघटना से नाराज ग्रामीणों ने मध्यप्रदेश को जोड़ने वाले मार्ग पर जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में बिना नंबर प्लेट के हाईवा और अन्य भारी वाहन खुलेआम तेज रफ्तार से दौड़ रहे हैं। इन वाहनों के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। हादसे के बाद चालक आसानी से फरार हो जाते हैं, लेकिन जिम्मेदार विभागों की ओर से प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है।ग्रामीणों ने सवाल उठाया कि आखिर बिना नंबर प्लेट के भारी वाहन सड़कों पर कैसे संचालित हो रहे हैं और दुर्घटना के बाद इनके चालकों पर कार्रवाई क्यों नहीं होती? लोगों ने ऐसे वाहनों की जांच कराने, लापरवाह चालकों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने और सड़क पर भारी वाहनों की रफ्तार नियंत्रित करने की मांग की है।फिलहाल मजदूर की दर्दनाक मौत के बाद जुगैल क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। एक सड़क हादसे ने परिवार के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा कर दिया है।
यह भी पढ़ें






