सड़क हादसा:सड़क किनारे खड़ी ट्रक से टकराई बाइक, युवक की मौत, दूसरा घायल
Accidend:सड़क किनारे खड़ी ट्रक से टकराई बाइक, युवक की मौत, दूसरा घायल
8:54 AM, Jul 22, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र के सुकृत में मंगलवार देर रात हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक घायल हो गया।पुलिस के अनुसार बीती रात करीब 10:15 बजे जानू अली (पुत्र इरफान) निवासी ग्राम बहुआरा, थाना रॉबर्ट्सगंज तथा सूर्यप्रकाश (पुत्र शिवशंकर विश्वकर्मा) निवासी बहुआरा, मोटरसाइकिल संख्या से सुकृत से अपने घर बहुआरा लौट रहे थे। इसी दौरान सुकृत में सड़क किनारे खड़ी ट्रक से उनकी बाइक टकरा गई।हादसे के बाद दोनों घायलों को तत्काल सीएचसी मधुपुर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जानू अली को मृत घोषित कर दिया। वहीं, घायल सूर्यप्रकाश का उपचार किया जा रहा है।पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए लोढ़ी मोर्चरी हाउस भेज दिया है। घटना की जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें






