होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

सड़क हादसा: बाइक की टक्कर से साइकिल सवार की मौत

बभनी, सोनभद्र। बभनी थाना क्षेत्र के बभनी बाजार में मंगलवार देर शाम बाइक की टक्कर से साइकिल सवार अधेड़ की मौत हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल अधेड़ को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी से जिला अस्पताल रेफर किया गया था, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया

4:23 PM, Aug 26, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

सड़क हादसा: बाइक की टक्कर से साइकिल सवार की मौत
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

बभनी, सोनभद्र। बभनी थाना क्षेत्र के बभनी बाजार में मंगलवार देर शाम बाइक की टक्कर से साइकिल सवार अधेड़ की मौत हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल अधेड़ को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी से जिला अस्पताल रेफर किया गया था, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।संवरा गांव निवासी 55 वर्षीय देवीशंकर पुत्र रामकिशन मंगलवार शाम साइकिल से बभनी बाजार आए थे।

देर शाम वह साइकिल से अपने घर संवरा लौट रहे थे। बाजार से कुछ दूर आगे बढ़ने पर सामने से आ रहे बाइक सवार ने उनकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी।(सोन)हादसे में देवीशंकर गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना के बाद मौके पर जुटे लोगों की मदद से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर जा रहे थे, तभी रास्ते में उनकी मौत हो गई।(प्रभात)परिजनों ने घटना की सूचना बभनी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने दुर्घटना के संबंध में आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions