सड़क हादसा:अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत, चालक फरार
सड़क हादसा:अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत, चालक फरार
5:02 AM, Jul 18, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

सोनभद्र। विंढमगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार की देर रात ग्राम हीराचक बैगा धाम के समीप एनएच-39 पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक वाहन सहित फरार हो गया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हीराचक बस्ती से अपने गांव लौट रहे बाइक सवार युवकों को विपरीत दिशा से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवकों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। राहगीरों ने तत्काल डायल-112 पुलिस को सूचना दी।सूचना मिलते ही विंढमगंज थाना प्रभारी निरीक्षक रविकांत मिश्रा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मृतकों की पहचान अखिलेश कुमार (35) पुत्र शिवप्रसाद तथा अंकुर (25) पुत्र छट्ठू, दोनों निवासी देवड़ी के रूप में की। आवश्यक कार्रवाई के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।बताया जा रहा है कि अखिलेश कुमार अपने ससुराल आए हुए थे और वहीं से वापस लौटते समय यह हादसा हुआ। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।स्थानीय लोगों का कहना है कि बैगा धाम के आगे मुख्य सड़क किनारे महुआ के पेड़ों वाला क्षेत्र लंबे समय से दुर्घटना संभावित बना हुआ है और यहां पहले भी कई सड़क हादसे हो चुके हैं। पुलिस ने अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है। इस हादसे से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।
यह भी पढ़ें






