Road accident:पिकअप-बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में युवक की मौत, साला गंभीर रूप से घायल; चालक-खलासी फरार
करमा (सोनभद्र)। करमा थाना क्षेत्र के केकराही में मंगलवार रात करीब आठ बजे पिकअप और बाइक के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए वाराणसी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
1:31 PM, Nov 18, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

करमा (सोनभद्र)। करमा थाना क्षेत्र के केकराही में मंगलवार रात करीब आठ बजे पिकअप और बाइक के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए वाराणसी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
मृतक की पहचान राजेश पटेल (32), निवासी ग्राम कुरहुल, चोपन के रूप में हुई है। वहीं घायल की पहचान प्रदीप पटेल (25), निवासी डेहरी कला कतवरिया के रूप में हुई है।
यह भी पढ़ें
जानकारी के अनुसार, राजेश पटेल अपने साले प्रदीप पटेल के साथ एक ही बाइक से करमा थाना क्षेत्र के बसवा गांव स्थित रिश्तेदार के घर जा रहे थे। दोनों अपने रिश्तेदारों के यहां पहुंचने वाले थे। घर से करीब एक किलोमीटर पहले ही उनकी बाइक सामने से आ रही पिकअप से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि राजेश पटेल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि प्रदीप गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
हादसे के बाद पिकअप चालक और खलासी वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची करमा पुलिस ने पिकअप को कब्जे में ले लिया और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस फरार पिकअप चालक और खलासी की तलाश में जुटी है।






