होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

भारत के नवनिर्माण में मीडियाकर्मियों की भूमिका महत्वपूर्ण: बीके सुमन

सोनभद्र। सशक्त, समृद्ध एवं सुसंस्कृत भारत के नवनिर्माण में मीडियाकर्मियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। जिस प्रकार सीमा पर जवान और खेतों में किसान देश की सुरक्षा एवं संरक्षा में योगदान देते हैं, उसी प्रकार सजग मीडियाकर्मी जनता की आवाज बनकर लोकतंत्र की आत्मा को सशक्त और मूल्यनिष्ठ बनाने का कार्य करते हैं

7:38 PM, Sep 14, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

भारत के नवनिर्माण में मीडियाकर्मियों की भूमिका महत्वपूर्ण: बीके सुमन
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


ईश्वरीय स्नेह मिलन कार्यक्रम में पत्रकारों एवं मीडिया प्रतिनिधियों को किया गया सम्मानित

सोनभद्र। सशक्त, समृद्ध एवं सुसंस्कृत भारत के नवनिर्माण में मीडियाकर्मियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। जिस प्रकार सीमा पर जवान और खेतों में किसान देश की सुरक्षा एवं संरक्षा में योगदान देते हैं, उसी प्रकार सजग मीडियाकर्मी जनता की आवाज बनकर लोकतंत्र की आत्मा को सशक्त और मूल्यनिष्ठ बनाने का कार्य करते हैं। ब्रेकिंग न्यूज और नकारात्मक खबरें संवेदनशीलता पैदा करती हैं, लेकिन सकारात्मक समाचार समाज के व्यापक फलक पर प्रभाव डालते हुए बदलाव के वाहक बनते हैं। यह बातें ब्रह्माकुमारीज सेवाकेंद्र की मुख्य संचालिका बीके सुमन दीदी ने रविवार शाम रॉबर्ट्सगंज के विकास नगर स्थित ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय भवन में मीडिया बंधुओं के सम्मान में आयोजित ‘ईश्वरीय स्नेह मिलन’ कार्यक्रम में कहीं।

कार्यक्रम में जिले के विभिन्न प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संस्थानों से जुड़े पत्रकार, छायाकार एवं मीडिया प्रतिनिधि शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ पिता श्री ब्रह्मा बाबा एवं निराकार ज्योतिर्बिंदु स्वरूप परमपिता परमात्मा शिव बाबा की स्मृति के साथ हुआ। इसके बाद बीके सुमन दीदी ने उपस्थित मीडिया प्रतिनिधियों का तिलक, अंगवस्त्रम एवं पुष्पों से स्वागत किया।बीके कविता बहन ने शब्दों के माध्यम से सभी अतिथियों का आत्मीय स्वागत करते हुए कहा कि मीडिया समाज और लोकतंत्र की आवाज है।

बीके दीपशिखा बहन ने ब्रह्माकुमारीज संस्था की विभिन्न गतिविधियों एवं सेवा कार्यों की जानकारी दी।सकारात्मक चिंतन से तनाव पर नियंत्रणबीके सुमन दीदी ने कहा कि आज के व्यस्त जीवन में मानवीय मूल्य और संवेदनाएं धीरे-धीरे कम हो रही हैं। अंतहीन प्रतिस्पर्धा के कारण तनाव, चिंता और मानसिक दबाव बढ़ रहा है। ऐसे समय में राजयोग मेडिटेशन, सकारात्मक चिंतन, आत्म-जागरूकता और परमात्म-स्मृति को जीवन का हिस्सा बनाकर मन को शांत एवं तनावमुक्त किया जा सकता है। जब मन सकारात्मक और शांत होगा तो हमारी सोच, व्यवहार और कार्यशैली में भी सकारात्मक बदलाव आएगा।

विज्ञापन

कार्यक्रम में मीडिया प्रतिनिधियों को तनावमुक्त जीवन, सकारात्मक सोच, राजयोग एवं आध्यात्मिक मूल्यों के संबंध में जानकारी दी गई। साथ ही समाज के प्रति मीडिया की जिम्मेदारी और सकारात्मक पत्रकारिता के महत्व पर भी विचार साझा किए गए।अध्यात्म से ही जीवन में आएगा मंगलकार्यक्रम का संचालन कर रहे डॉ. बीके हरीन्द्र भाई ने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज विज्ञान मंगल ग्रह पर जीवन की तलाश कर रहा है, लेकिन जीवन में वास्तविक मंगल अध्यात्म के माध्यम से ही आ सकता है।

समाज में शांति, प्रेम, सद्भाव एवं सकारात्मकता के प्रसार में मीडिया की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ पत्रकार रवीन्द्र केशरी, शेख जलालुद्दीन, विवेक पाण्डेय एवं गणेश सैनी ने ब्रह्माकुमारीज संस्था के मुख्यालय माउंट आबू की यात्रा के अनुभव साझा किए। उन्होंने मुख्यालय में संचालित सेवा कार्यों को ईश्वरीय मार्गदर्शन से प्रेरित बताया।

बड़ी संख्या में पत्रकारों का हुआ सम्मानकार्यक्रम के अंत में उपस्थित मीडिया प्रतिनिधियों ने इस आत्मीय आयोजन के लिए ब्रह्माकुमारीज सेवाकेंद्र के प्रति आभार व्यक्त किया। सभी अतिथियों को सात्विक भोजन प्रसाद भी ग्रहण कराया गया।

विज्ञापन

इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र त्रिवेदी, राम प्रसाद यादव, राजेश कुमार पाठक, कौशलेंद्र पांडेय, अंशुमान पांडेय, रंगेश कुमार सिंह, मनोज वर्मा, शक्ति पाल, प्रमोद चौबे, कृष्णा उपाध्याय, दिनेश पांडेय, चिंता पांडेय, सत्यनारायण यादव, भानु प्रताप, अमित सिंह, एमएम शुक्ला, विष्णु कुशवाहा, राकेश भूषण पाठक, विशाल टंडन सहित बड़ी संख्या में पत्रकार एवं मीडिया प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया

कार्यक्रम को सफल बनाने में बीके सरोज बहन, सिया बहन, फूलमती बहन, सावित्री माता, अवधेश भाई, गोपाल भाई, मनोज धर दूबे, डॉ. संजय सिंह एवं राजीव भाई ने सक्रिय योगदान दिया।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions