होमवीडियो LIVE
BREAKING

विज्ञापन

एस.पी.अभिषेक वर्मा ने रिजर्व पुलिस लाइन चुर्क में साप्ताहिक परेड का किया निरीक्षण, पुलिस वाहनों और व्यवस्थाओं को परखा

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन चुर्क में आयोजित साप्ताहिक परेड की सलामी लेकर परेड का निरीक्षण किया।

sonebhadra

3:56 PM, Nov 20, 2026

Share:

Edited By: U. Gupta , Reported By: संजय सिंह

एस.पी.अभिषेक वर्मा ने रिजर्व पुलिस लाइन चुर्क में साप्ताहिक परेड का किया निरीक्षण, पुलिस वाहनों और व्यवस्थाओं को परखा

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन चुर्क में आयोजित साप्ताहिक परेड की सलामी लेकर परेड का निरीक्षण किया।

हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

पुलिस कर्मियों को शारीरिक दक्षता, अनुशासन और आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन चुर्क में आयोजित साप्ताहिक परेड की सलामी लेकर परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस कर्मियों की शारीरिक दक्षता, अनुशासन और कार्यकुशलता बनाए रखने के उद्देश्य से टोलीवार ड्रिल एवं दौड़ कराई। साथ ही पुलिस कर्मियों को शस्त्रों के संचालन एवं रखरखाव संबंधी प्रशिक्षण और अभ्यास भी कराया गया।पुलिस अधीक्षक ने जवानों को फिट, अनुशासित और कर्तव्यनिष्ठ रहते हुए जनसेवा एवं कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारियों का प्रभावी ढंग से निर्वहन करने के निर्देश दिए। इसके बाद यूपी-112 सहित जनपद के विभिन्न थानों से आए पुलिस वाहनों की सघन जांच की गई। इस दौरान वाहनों की तकनीकी स्थिति, साफ-सफाई और रखरखाव के साथ दंगा नियंत्रण उपकरण, वायरलेस सेट, प्राथमिक उपचार किट एवं अग्निशमन यंत्रों की उपलब्धता और कार्यशीलता परखी गई।

एसपी ने वाहन चालकों एवं संबंधित पुलिस कर्मियों को वाहनों और उपकरणों का नियमित रखरखाव सुनिश्चित करने तथा आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित पुलिस रिस्पांस के लिए सदैव तैयार रहने के निर्देश दिए। इसके उपरांत पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन स्थित क्वार्टर गार्द पर सलामी गार्द की सलामी स्वीकार की और गार्द रजिस्टर का निरीक्षण किया। उन्होंने परिवहन शाखा, क्वार्टर गार्द, स्टोर, मेस, गैस गोदाम, बैरक एवं पुलिस लाइन परिसर का भी निरीक्षण किया। इस दौरान साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, अभिलेखों के रखरखाव और उपलब्ध संसाधनों की स्थिति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सभी व्यवस्थाएं चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के निर्देश दिए।

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions