होमवीडियो LIVE
BREAKING

विज्ञापन

समाजवादी पार्टी ने मनाई महर्षि वाल्मीकि जयंती, संगोष्ठी में उनके आदर्शों पर डाला प्रकाश.

महर्षि वाल्मीकि के जीवन, साहित्यिक योगदान और प्रेरणादायी विचारों पर प्रकाश डाला गया।

sonebhadra

6:23 PM, Oct 26, 2026

Share:

Edited By: U. Gupta , Reported By: Sanjay Singh

समाजवादी पार्टी ने मनाई महर्षि वाल्मीकि जयंती, संगोष्ठी में उनके आदर्शों पर डाला प्रकाश.

महर्षि वाल्मीकि के जीवन, साहित्यिक योगदान और प्रेरणादायी विचारों पर प्रकाश डाला गया।

हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

सोनभद्र, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार सोमवार, 26 अक्टूबर को समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय सोनभद्र में महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाई गई। इस अवसर पर संगोष्ठी का आयोजन कर महर्षि वाल्मीकि के जीवन, साहित्यिक योगदान और प्रेरणादायी विचारों पर प्रकाश डाला गया।संगोष्ठी को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि प्राचीन भारत के महान कवि और रचनाकार थे। उन्होंने रामायण की रचना कर भारतीय साहित्य और संस्कृति को अमूल्य योगदान दिया। उनकी जयंती उनके जीवन और साहित्यिक विरासत के स्मरण का महत्वपूर्ण अवसर है।

वहीं, समाजवादी पार्टी के सांसद छोटेलाल सिंह खरवार ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ऐसे महान ऋषि थे, जिनका जीवन अंधकार से प्रकाश की ओर बढ़ने की प्रेरणा देता है। उनके विचार आज भी समाज को सकारात्मक दिशा देने का संदेश देते है

अवसर पर संगोष्ठी का आयोजन कर महर्षि वाल्मीकि के जीवन, साहित्यिक योगदान और प्रेरणादायी विचारों पर प्रकाश डाला गया

अवसर पर संगोष्ठी का आयोजन कर महर्षि वाल्मीकि के जीवन, साहित्यिक योगदान और प्रेरणादायी विचारों पर प्रकाश डाला गया

विज्ञापन

जयंती समारोह को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा, राजेंद्र सिंह पटेल, रमेश चंद दुबे, पूर्व जिलाध्यक्ष संजय यादव, लाल बहादुर पाल, विजय यादव, प्रदेश सचिव चौधरी यशवंत सिंह पटेल, मोहम्मद सईद कुरैशी, राम भरोसे सिंह पटेल, अनिल प्रधान, अशोक पटेल, अजीत मौर्य, परमेश्वर यादव, डॉ. लोकपति सिंह पटेल, रमेश सिंह यादव, रामप्यारे सिंह पटेल, हिदायत उल्ला खान, सत्यम पांडेय, ऋषि राज यादव, अखिलेश, अतुल दुबे, सुनील सिंह गौड़, पंडित कृष्ण, डॉ. केडी सिंह पटेल, जगत पटेल और विवेक सिंह पटेल सहित अन्य नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने संबोधित किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions