समाजवादी पार्टी ने मनाई मान्यवर कांशीराम की पुण्यतिथि, संगोष्ठी में उनके विचारों पर चलने का लिया संकल्प
सोनभद्र समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय सोनभद्र में शुक्रवार को बहुजन आंदोलन के महान चिंतक मान्यवर कांशीराम जी की पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर संगोष्ठी का आयोजन कर उनके विचारों, संघर्षों और समाज के वंचित वर्गों के उत्थान में उनके योगदान को याद किया गया
7:37 PM, Oct 9, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Sanjay singh

*अखिलेश यादव के नेतृत्व में गरीबों, शोषितों और वंचितों की लड़ाई लड़ रही सपा: राम निहोर यादव*
सोनभद्र समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय सोनभद्र में शुक्रवार को बहुजन आंदोलन के महान चिंतक मान्यवर कांशीराम जी की पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर संगोष्ठी का आयोजन कर उनके विचारों, संघर्षों और समाज के वंचित वर्गों के उत्थान में उनके योगदान को याद किया गया।संगोष्ठी को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव ने कहा कि मान्यवर कांशीराम जी का मानना था कि जिस समाज का इतिहास भुला दिया जाता है, उसका भविष्य कभी सुरक्षित नहीं होता। उन्होंने कहा कि कांशीराम जी दलितों, पिछड़ों, आदिवासियों, किसानों, नौजवानों और महिलाओं के अधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले महान नेता थे। उन्होंने समाज के विभिन्न वर्गों की लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ी और अपने संघर्ष के बल पर बहन मायावती को मुख्यमंत्री पद तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।राम निहोर यादव ने कहा कि मान्यवर कांशीराम जी के विचारों और संघर्षों से प्रेरणा लेते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव गरीबों और वंचितों के अधिकारों की लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की जिम्मेदारी है कि कार्यकर्ता पूरी निष्ठा से जुटकर आगामी चुनाव में राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा घोषित प्रत्याशियों को भारी मतों से विजयी बनाएं और पार्टी को मजबूत करें।संगोष्ठी को संबोधित करते हुए सांसद छोटेलाल सिंह खरवार ने कहा कि मान्यवर कांशीराम जी ने आदिवासियों सहित शोषित, वंचित और पीड़ित समाज की आवाज बुलंद करने का काम किया। उन्होंने कहा कि आज वंचित वर्गों को राजनीतिक और सामाजिक पहचान दिलाने में कांशीराम जी के संघर्षों का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के संविधान और विचारों को आगे बढ़ाने में भी अहम भूमिका निभाई।सांसद ने कहा कि अखिलेश यादव सभी समाजों को आगे बढ़ाने के संकल्प के साथ काम कर रहे हैं। समाजवादी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वे पार्टी की नीतियों और विचारों को जन-जन तक पहुंचाएं। उन्होंने भाजपा सरकार पर समाज के विभिन्न वर्गों के शोषण का आरोप लगाते हुए समाजवादी पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया।इनकी रही प्रमुख उपस्थितिसंगोष्ठी में पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह पटेल, प्रदेश सचिव चौधरी यशवंत सिंह पटेल, जिला महासचिव मोहम्मद सईद कुरैशी, अनिल प्रधान, त्रिपुरारी गौड़, सरदार पारब्रह्म सिंह, डॉ. लोकपति सिंह पटेल, सुरेश यादव, अभय यादव, जेपी भारती, लालू भारती, रमेश कुमार बागी, पंडित कृष्णा शर्मा, सत्यम पांडेय, बचोले प्रसाद पटेल, गुलाम यासीन, मिथिलेश कुमार सिंह, धीरज पाठक, दीपक केसरी और विनीत सरोज सहित अन्य समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें






