होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

सफाई कर्मियों को मिला ‘दोस्त-मित्र’ का नाम, डीएम ने ट्रैकसूट व जूते देकर पहल का किया शुभारंभ

पिपरी। नगर पंचायत पिपरी में स्वच्छता व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालने वाले सफाई कर्मियों को सम्मान और नई पहचान देने की दिशा में नई पहल शुरू की गई है। अब नगर पंचायत पिपरी के सफाई कर्मियों को ‘दोस्त-मित्र’ के नाम से संबोधित किया जाएगा।

8:11 PM, Sep 18, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

सफाई कर्मियों को मिला ‘दोस्त-मित्र’ का नाम, डीएम ने ट्रैकसूट व जूते देकर पहल का किया शुभारंभ
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


पिपरी। नगर पंचायत पिपरी में स्वच्छता व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालने वाले सफाई कर्मियों को सम्मान और नई पहचान देने की दिशा में नई पहल शुरू की गई है। अब नगर पंचायत पिपरी के सफाई कर्मियों को ‘दोस्त-मित्र’ के नाम से संबोधित किया जाएगा।इस पहल का शुभारंभ जिलाधिकारी श्री चर्चित गौड़ ने सफाई कर्मियों को ट्रैकसूट और जूते प्रदान कर किया। नई वेशभूषा धारण करने के बाद सफाई कर्मियों के साथ जिलाधिकारी ने बैठकर सामूहिक फोटो भी खिंचवाई। इस दौरान सफाई कर्मियों में नई पहचान और सम्मान को लेकर उत्साह नजर आया।जिलाधिकारी ने कहा कि शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने में सफाई कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। वे प्रतिदिन आमजन को स्वच्छ और बेहतर वातावरण उपलब्ध कराने के लिए कार्य करते हैं। सफाई कर्मियों के प्रति सम्मान और अपनत्व की भावना को और मजबूत करने के उद्देश्य से उन्हें ‘दोस्त-मित्र’ की नई पहचान दी गई है।उन्होंने कहा कि नई वेशभूषा से सफाई कर्मियों की विशिष्ट पहचान भी सुनिश्चित होगी। जिलाधिकारी ने सफाई कर्मियों से संवाद कर उनके कार्यों की सराहना की और स्वच्छता व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए उन्हें प्रोत्साहित किया।इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) श्री वागीश कुमार शुक्ला, नगर पंचायत पिपरी के अध्यक्ष श्री दिग्विजय सिंह सहित संबंधित अधिकारी एवं सफाई कर्मी मौजूद रहे।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions