School holiday: बारिश और आपदा की आशंका को देखते हुए 12 तक के सभी विद्यालय कल बंद
सोनभद्र:जिले में लगातार हो रही बारिश और आपदा की आशंका को देखते हुए बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर कक्षा 1 से 12 तक के सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय, सोनभद्र की ओर से जारी आदेश में इस संबंध में निर्देश दिए गए हैं।
8:35 PM, Oct 29, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

सोनभद्र:जिले में लगातार हो रही बारिश और आपदा की आशंका को देखते हुए बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर कक्षा 1 से 12 तक के सभी विद्यालयों में 30 अक्टूबर को अवकाश घोषित किया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय, सोनभद्र की ओर से जारी आदेश में इस संबंध में निर्देश दिए गए हैं।
आदेश के अनुसार, जनपद में संचालित सभी बोर्डों के राजकीय, अशासकीय, वित्तविहीन माध्यमिक तथा परिषद्ीय विद्यालयों में अवकाश रहेगा। यह निर्णय बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए लिया गया है
कार्यालय खुले रहेंगे
विज्ञापन
यह भी पढ़ें
जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि विद्यालयों में अवकाश के बावजूद संबंधित कार्यालय खुले रहेंगे। जिले के सभी प्रधानाचार्यों को आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।यह आदेश जिला विद्यालय निरीक्षक, सोनभद्र की ओर से 29 अक्टूबर 2026 को जारी किया गया है।






