होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

School holiday:भारी बारिश के चलते सोनभद्र में कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल 1 सितंबर को रहेंगे बंद

सोनभद्र। जिले में भारी बारिश और अत्यधिक जल जमाव को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा निर्णय लिया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, सोनभद्र की ओर से जारी कार्यालय आदेश के अनुसार 1 सितंबर 2026 को जिले के कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यालय बंद रहेंगे

8:08 PM, Aug 31, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

School holiday:भारी बारिश के चलते सोनभद्र में कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल 1 सितंबर को रहेंगे बंद
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


सोनभद्र। जिले में भारी बारिश और अत्यधिक जल जमाव को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा निर्णय लिया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, सोनभद्र की ओर से जारी कार्यालय आदेश के अनुसार 1 सितंबर 2026 को जिले के कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यालय बंद रहेंगे।आदेश के मुताबिक यह व्यवस्था परिषदीय, राजकीय, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त, आईसीएसई तथा सीबीएसई बोर्ड के हिंदी/अंग्रेजी माध्यम के विद्यालयों पर लागू होगी। विद्यालयों में कक्षा 1 से 8 तक पठन-पाठन पूरी तरह बंद रहेगा।

हालांकि, सभी शिक्षक विद्यालय में उपस्थित रहेंगे और विद्यालय में रहकर ऑनलाइन आईडी, डीबीटी, यू-डायस समेत अन्य विभागीय कार्यों का संपादन करते रहेंगे।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनंद पाण्डेय ने सभी संबंधित अधिकारियों और प्रधानाध्यापकों को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। आदेश की प्रतिलिपि जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, खंड शिक्षा अधिकारियों तथा संबंधित प्रधानाध्यापकों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजी गई है।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions