होमवीडियो LIVE
BREAKING

विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से अर्धविक्षिप्त व्यक्ति की मौत, शिनाख्त में जुटी पुलिस

चोपन (सोनभद्र)। चोपन थाना क्षेत्र की गुरमा पुलिस चौकी अंतर्गत मारकुंडी मुख्य मार्ग पर डीएस पब्लिक स्कूल, अवई के समीप शुक्रवार की भोर में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से करीब 35 वर्षीय अर्धविक्षिप्त व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

4:56 PM, Oct 23, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Anil Kumar agrahari

अज्ञात वाहन की टक्कर से अर्धविक्षिप्त व्यक्ति की मौत, शिनाख्त में जुटी पुलिस
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


चोपन (सोनभद्र)। चोपन थाना क्षेत्र की गुरमा पुलिस चौकी अंतर्गत मारकुंडी मुख्य मार्ग पर डीएस पब्लिक स्कूल, अवई के समीप शुक्रवार की भोर में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से करीब 35 वर्षीय अर्धविक्षिप्त व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।मृतक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। पुलिस उसकी शिनाख्त कराने में जुटी हुई है। पुलिस के मुताबिक, मृतक की उम्र लगभग 35 वर्ष, रंग गेहुंआ और कद करीब पांच फीट छह इंच है। घटना के समय उसने नीली शर्ट, मटमैली गंजी और काला लोअर पहन रखा था। उसके शरीर पर फटी जींस भी थी तथा गले में रंग-बिरंगी माला थी। इन्हीं पहचान चिह्नों के आधार पर पुलिस मृतक की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।करीब तीन वर्षों से झोपड़ी में रह रहा था मृतकस्थानीय लोगों के अनुसार, मृतक लंबे समय से मारकुंडी और आसपास के इलाके में रह रहा था। वह लोगों से मांगकर अपना पेट भरता था और करीब तीन वर्षों से क्षेत्र में एक झोपड़ी में रहकर जीवन यापन कर रहा था। हालांकि, उसके नाम और परिवार के संबंध में फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही मृतक की पहचान कराने और दुर्घटना में शामिल अज्ञात वाहन का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions