होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

वरिष्ठ अधिवक्ता जगदीश्वर प्रसाद जायसवाल का निधन, दुद्धी में शोक की लहर

सोनभद्र; सादगीपूर्ण जीवन, सहज स्वभाव और मृदुभाषी व्यक्तित्व के धनी वरिष्ठ अधिवक्ता जगदीश्वर प्रसाद जायसवाल का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से दुद्धी नगर सहित अधिवक्ता समाज, सामाजिक संगठनों और शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई।

6:40 AM, Oct 10, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Jitendra Kumar chandrwanshi

वरिष्ठ अधिवक्ता जगदीश्वर प्रसाद जायसवाल का निधन, दुद्धी में शोक की लहर
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


75 वर्ष की उम्र में वाराणसी के अस्पताल में ली अंतिम सांस, शनिवार को काशी में होगा अंतिम संस्कार

दुद्धी (सोनभद्र)। सादगीपूर्ण जीवन, सहज स्वभाव और मृदुभाषी व्यक्तित्व के धनी वरिष्ठ अधिवक्ता जगदीश्वर प्रसाद जायसवाल का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से दुद्धी नगर सहित अधिवक्ता समाज, सामाजिक संगठनों और शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई। उन्होंने 9 अक्टूबर की रात लगभग 9:30 बजे वाराणसी के सिगरा स्थित संवेदना हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली।वार्ड नंबर 5, दुद्धी निवासी जगदीश्वर प्रसाद जायसवाल सेल्स टैक्स एवं इनकम टैक्स के वरिष्ठ अधिवक्ता थे।

वह सिविल बार एसोसिएशन दुद्धी के पूर्व उपाध्यक्ष होने के साथ-साथ पंडित दीनदयाल उपाध्याय विचार मंच के संरक्षक भी थे। अपने सरल स्वभाव, मिलनसार व्यक्तित्व और सामाजिक सक्रियता के कारण वह लोगों के बीच विशेष लोकप्रिय थे। उन्हें गीत-संगीत में भी गहरी रुचि थी।दिल्ली में हुई थी हृदय की सर्जरीपरिजनों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुछ माह पूर्व उनके हृदय का ऑपरेशन दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में कराया गया था। लगभग एक माह दिल्ली में रहने के बाद वह दुद्धी लौट आए थे और घर पर स्वास्थ्य लाभ कर रहे थे।9 अक्टूबर को दिल्ली के चिकित्सक से परामर्श लेने के लिए वह वाराणसी गए थे।

विज्ञापन

वहां सिगरा स्थित संवेदना हॉस्पिटल में चिकित्सक की मौजूदगी के दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ा। इसके बाद उन्हें आईसीयू में भर्ती कर उपचार किया गया, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद रात लगभग 9:30 बजे उनका निधन हो गया।

अंतिम संस्कार आज काशी मेंजगदीश्वर प्रसाद जायसवाल के निधन पर नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन, उनके करीबी मित्र एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय विचार मंच के अध्यक्ष डॉ. लवकुश प्रजापति, मंच के महामंत्री जितेंद्र कुमार चंद्रवंशी, नंदलाल अग्रहरि एडवोकेट, डॉ. संजय गुप्ता, विनय कुमार श्रीवास्तव, विंध्यवासिनी प्रसाद, रामेश्वर प्रसाद राय, निरंजन जायसवाल सहित विचार मंच परिवार के सदस्यों ने गहरा शोक व्यक्त किया।इसके अलावा सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामलोचन तिवारी एडवोकेट, दुद्धी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कुलभूषण पांडे एडवोकेट, प्रधानाध्यापक सुभाष गुप्ता, दिनेश कुमार एडवोकेट, बिपिन बिहारी एडवोकेट, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संघचालक रविंद्र जायसवाल, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष अमरनाथ, श्रीरामलीला कमेटी के अध्यक्ष कन्हैयालाल अग्रहरि तथा भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपक शाह समेत अनेक गणमान्य लोगों ने उनके निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की।

विज्ञापन

शोक व्यक्त करने वालों ने कहा कि जगदीश्वर प्रसाद जायसवाल का निधन अधिवक्ता समाज और दुद्धी के सामाजिक जीवन के लिए अपूरणीय क्षति है। उनका सहज, सरल और आत्मीय व्यवहार हमेशा लोगों की स्मृतियों में बना रहेगा। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions