होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

Murder:चेरवाडीह में सड़क किनारे युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

: कोन थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत चेरवाडीह में मंगलवार देर शाम एक युवक का खून से लथपथ शव सड़क किनारे मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के पिपरखाड़ गांव के केवाल टोला 1। परिजनों के अनुसार, उसके सिर और आंख के ऊपर चोट के निशान मिले हैं

5:18 PM, Oct 7, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

Murder:चेरवाडीह में सड़क किनारे युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क



कोन: कोन थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत चेरवाडीह में मंगलवार देर शाम एक युवक का खून से लथपथ शव सड़क किनारे मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के पिपरखाड़ गांव के केवाल टोला 1। परिजनों के अनुसार, उसके सिर और आंख के ऊपर चोट के निशान मिले हैं। उन्होंने पुरानी रंजिश और मंगलवार शाम हुए विवाद के चलते युवक की हत्या किए जाने की आशंका जताई है। हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है और मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा।

बताया गया कि नीतीश मंगलवार को चेरवाडीह गांव स्थित अपनी बहन के घर आया हुआ था। शाम करीब साढ़े सात बजे उसका शव बहन के घर के सामने मुख्य मार्ग के किनारे पड़ा मिला। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना परिजनों को दी। इसके बाद उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोन ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

परिजनों के मुताबिक, मंगलवार शाम नीतीश का कुछ युवकों से विवाद हुआ था। विवाद उसकी भांजी से जुड़ा बताया जा रहा है। विवाद की सूचना पर डायल 112 पुलिस भी मौके पर पहुंची थी। बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता होने की बात सामने आई। परिजनों का कहना है कि विवाद के करीब एक घंटे बाद नीतीश का शव सड़क किनारे मिला।

विज्ञापन

मृतक के पिता ललित तिवारी ने बताया कि करीब 20 दिन पहले भी उनकी नातिन से छेड़छाड़ के मामले को लेकर नीतीश का कुछ लोगों से विवाद हुआ था। इसी पुरानी रंजिश और मंगलवार शाम हुए विवाद को घटना से जोड़ते हुए उन्होंने पुत्र की हत्या की आशंका जताई है। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि युवक की हत्या के बाद शव को सड़क पर रखकर घटना को हादसे का रूप देने का प्रयास किया गया।

घटना की जानकारी मिलते ही कोन पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों से पूछताछ की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस को कोई लिखित तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions