संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
दुद्धी, सोनभद्र। कोतवाली दुद्धी क्षेत्र के ग्राम बघाडू में शुक्रवार, 28 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बेल के पेड़ से लटका मिला। शव की स्थिति को लेकर मामले में कई सवाल उठ रहे हैं।
8:25 PM, Aug 28, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Jitendra Kumar chandrwanshi

दुद्धी, सोनभद्र। कोतवाली दुद्धी क्षेत्र के ग्राम बघाडू में शुक्रवार, 28 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बेल के पेड़ से लटका मिला। शव की स्थिति को लेकर मामले में कई सवाल उठ रहे हैं।मृतक की पहचान शक्ति सिंह (35 वर्ष), पुत्र स्वर्गीय रामदेव गौड़, निवासी पीपरडीह, दुद्धी, सोनभद्र के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक की ससुराल ग्राम बघाडू में है और उसकी पत्नी प्रभावती देवी, पुत्री राम प्रसाद गौड़, निवासी बघाडू बताई जा रही हैं।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने के बाद मृतक की माता रजमनिया देवी पत्नी स्वर्गीय रामदेव ने कोतवाली दुद्धी में लिखित तहरीर देकर मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की है।घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी।
समाचार लिखे जाने तक फॉरेंसिक टीम, क्षेत्राधिकारी दुद्धी तथा प्रभारी निरीक्षक दुद्धी विश्वनाथ प्रताप सिंह सहित पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद रहे और घटनास्थल से संबंधित साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई जारी थी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें
पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई तथा अन्य जांच प्रक्रिया के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है






